लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- संविधान को नष्ट करने की कोशिशें हो रही हैं

By भाषा | Updated: April 14, 2019 18:38 IST

Open in App

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि आज संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं। सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुष्मिता देव के समर्थन में रोडशो करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया की यात्रा की लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बमुश्किल ही थोड़ा बहुत वक्त बिताया है।

उन्होंने कहा कि आज महापुरुष बी आर अंबेडकर की जयंती है। उन्होंने संविधान के माध्यम से इस देश की बुनियाद रखी थी। हर नेता की जिम्मेदारी है कि संविधान का सम्मान किया जाए। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘आज आप देख रहे हैं कि संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और उसे नष्ट करने के प्रयास किये जा रहे हैं।’’ भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लिए जगह नहीं है। संविधान के लिए भी कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता ने उन्हें बताया कि मोदी ने पिछले पांच साल में वहां किसी के साथ पांच मिनट का वक्त नहीं बिताया है। प्रियंका ने कहा, ‘‘वह अमेरिका गये और लोगों से गले मिले। चीन गये और वहां भी गले मिले। रूस और अफ्रीका जाकर गले मिले। जापान जाकर ड्रम बजाया।

पाकिस्तान में बिरयानी खाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में वह एक बार भी किसी परिवार के यहां उनका हालचाल पूछने नहीं गये।’’ प्रियंका ने सुष्मिता देव की तुलना अपनी दादी इंदिरा गांधी से करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको आज भी इंदिरा गांधी याद हैं तो ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने आपके लिए काम किया। मैं यहां सुष्मिता के लिए आई हूं। उनमें इंदिरा जी जैसा साहस है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं