लाइव न्यूज़ :

‘‘मोदी विरोधी रूख’’ में अंधी हो गई कांग्रेस, देशहित के बारे में सोचना कर दिया है बंद: पीएम नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: March 28, 2019 22:07 IST

Open in App

अखनूर (जम्मू कश्मीर), 28 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी अपने ‘‘मोदी विरोधी रूख’’ में अंधी हो गई है तथा देश के हित के बारे में सोचना बंद कर दिया है।

पीएम मोदी ने बालाकोट हमले के बाद पार्टी के बयानों को लेकर भी सवाल उठाया। प्रधानमंत्री ने जम्मू के बाहरी इलाके में अखनूर में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के भाषणों की पाकिस्तान में सराहना की जाती है। चुनावों की घोषणा के बाद राज्य में यह उनकी पहली रैली थी।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए उनकी सरकार के प्रयास पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर वह आश्चर्यचकित हैं। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है...उनके द्वारा अपनाए गए मोदी विरोधी रवैये ने उन्हें इस हद तक अंधा बना दिया है कि उन्होंने देश हित में सोचना बंद कर दिया है।’’

जम्मू-पुंछ से भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के बारामूला उम्मीदवार अकबर लोन की पाकिस्तान के पक्ष में कथित टिप्पणी पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि वे ऐसे लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं जो देशहितों के खिलाफ हैं।’’

जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होना है। उन्होंने राज्य के लोगों से कहा कि कथित अलगाववादी एजेंडे को लेकर वे नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की नीतियों से सजग रहें।

मोदी ने कहा कि जब हमने भारत से राज्य के अलगाव में शामिल समूहों पर प्रतिबंध लगाया तो ये राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्र ने आतंकवाद से लड़ने का अपना संकल्प दिखा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, सीमा पार के लोग हमारे देश में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने से पहले दो बार सोचते हैं।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह