लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुला समेत ये नेता लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 25, 2019 09:40 IST

जम्मू कश्मीर में 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जम्मू-कश्मीर में 6 नेता संसदीय चुनावों में हैट्रिक बना चुके हैं. उमर अब्दुल्ला ने पहला संसदीय चुनाव 1998 में लड़ा था

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख से पी. नामग्याल और अनंतनाग से मुहम्मद शफी कुरैशी ने लगाया था हैट्रिक वर्ष 2004 में उमर अब्दुला ने श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव जीता

साल 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहले ऐसे युवा नेकांई बने थे जिन्होंने संसदीय चुनाव में हैट्रिक बनाई थी. ऐसा करने वाले वह अब्दुल्ला खानदान के पहले सदस्य भी थे. जम्मू-कश्मीर में 6 अन्य नेता भी संसदीय चुनावों में हैट्रिक बना चुके हैं.

उमर अब्दुल्ला ने पहला संसदीय चुनाव 1998 में लड़ा था. उन्होंने श्रीनगर की खानदानी सीट से किस्मत आजमाई थी. फिर जब 1999 के चुनाव में पुन: इसी संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरे थे तो कहा जाने लगा था कि वे शायद ही जीत पाएं.

उमर श्रीनगर से तीसरी बार बने थे सांसद 

मगर उमर ने इस मिथ्य को तोड़ डाला. वर्ष 2004 में न सिर्फ वे श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव जीते बल्कि वे पहले युवा नेकांई भी बने जिन्होंने इतनी कम उम्र में ही संसदीय चुनाव में हैट्रिक बनाई थी. हालांकि इससे पहले नेकां के ही सैफुद्दीन सोज बारामुला से हैट्रिक बना चुके हैं लेकिन नियमित चुनावों में नहीं. हैट्रिक बनाने वाले नेताओं में डॉ. कर्ण सिंह, चमन लाल गुप्ता, मुहम्मद शफी कुरैशी , सैफुद्दीन सोज तथा पी. नामग्याल भी शामिल हैं.

उधमपुर से दो राजनीतिज्ञों ने बनाया था हैट्रिक

उधमपुर संसदीय क्षेत्र ने जहां दो राजनीतिज्ञों को हैट्रिक बनाने का अवसर प्रदान किया वहीं जम्मू संसदीय क्षेत्र ने ऐसा मौका आज तक किसी को नहीं दिया है. जबकि बारामुला, श्रीनगर, लद्दाख तथा अनंतनाग से एक-एक राजनीतिज्ञ ऐसा रिकार्ड बना चुका है. उधमपुर संसदीय क्षेत्र ने कर्ण सिंह और चमन लाल गुप्ता को यह अवसर प्रदान किया. लद्दाख से पी. नामग्याल, अनंतनाग से मुहम्मद शफी कुरैशी, बारामुला से सैफुद्दीन सोज तथा श्रीनगर से उमर हैट्रिक बनाने में कामयाब रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह