लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण में नाम वापसी के बाद बिहार में कुल 159 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: May 3, 2019 05:32 IST

सातवें चरण वाले संसदीय क्षेत्र में कुल 227 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें जांच पड़ताल और नामवापसी के बाद चुनावी मैदान कुल 159 अभ्यर्थी शेष रह गये हैं। डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जिनमें से एक के नाम वापस लेने के बाद यहां के चुनावी मैदान में कुल 12 प्रत्याशी शेष हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों पटना साहिब, पाटलिपुत्र, बक्सर, नालंदा, आरा, सासाराम, काराकाट एवं जहानाबाद और एक विधानसभा क्षेत्र डेहरी के लिए आगामी 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में से नाम वापसी के बाद कुल 159 प्रत्याशी चुनावी मैदान में शेष बचे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सातवें चरण के चुनाव वाले संसदीय क्षेत्रों में नाम वापसी की तिथि नियत तक प्राप्त सूचनानुसार कुल तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया है। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, और बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एक एक तथा डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया है। नालंदा, आरा, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

विदित हो कि सातवें चरण वाले संसदीय क्षेत्र में कुल 227 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें जांच पड़ताल और नामवापसी के बाद चुनावी मैदान कुल 159 अभ्यर्थी शेष रह गये हैं। डेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जिनमें से एक के नाम वापस लेने के बाद यहां के चुनावी मैदान में कुल 12 प्रत्याशी शेष हैं ।

डेहरी से विधायक रहे इलियास हुसैन को एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी बिहार विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी थी जिसके मद्देनजर इस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?