लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्मीदवार, खूंटी से कालीचरण मुंडा होंगे प्रत्याशी
LIVE
By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 20:47 IST2019-04-08T08:03:35+5:302019-04-08T20:47:06+5:30

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है और इस चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इसके लिए तमाम पार्टियां और उम्मीदवार चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दे रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, शामली और बिजनौर में सभाओं को संबोधित करेंगी। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती मेरठ और गौतमबुद्धनगर में दो रैलियों को संबोधित करेंगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
LIVE
08 Apr, 19 : 08:46 PM
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से बनाया उम्मीदवार, खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा होंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की दो लोकसभा सीटों के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद और खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
Jharkhand: Kirti Azad and Kalicharan Munda to contest for Congress from Dhanbad and Khunti respectively. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/ejYSApmzeI
— ANI (@ANI) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 06:16 PM
कांशीराम और आंबेडकर का अपमान: CM योगी
सीएम योगी ने सोमवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर कहा कि मायावती जी के द्वारा इस प्रकार का संबोधन... कांशीराम जी और आंबेडकर जी का इससे बड़ा दूसरा अपमान नहीं हो सकता है। अगर उन्हें केवल मुस्लिम वोट ही चाहिए तो स्वाभाविक रूप से दूसरा वोट भी तय कर लेगा कि कहां जाना है।
UP CM on Mayawati appeals to Muslims to vote for BSP-SP: Mayawati ji ke dwara is prakar ka sambodhan... Kanshiram ji aur Ambedkar ji ka isse bada doosra apmaan nahi ho sakta. Agar unhe keval Muslim vote chahiye to swabhavik roop se doosra vote bhi tay kar lega ki kahan jana hai pic.twitter.com/iD8mJ9t6pG
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 03:49 PM
राजनीतिक दलों को आर्थिक नीतियों, विकास के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए-गडकरी
कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह ‘‘बहस करने योग्य राजनीतिक विषय नहीं’’ है और 21वीं सदी की राजनीति प्रगति एवं विकास पर आधारित है।
08 Apr, 19 : 11:36 AM
मुंबई- प्रिया दत्त (मुंबई नॉर्थवेस्ट से सांसद) संजय दत्त के साथ नामांकन के लिए पहुंच गई हैं।
Mumbai: Priya Dutt (MP candidate from Mumbai Northwest) along with Sanjay Dutt arrives at Bandra Collector Office to file her nomination. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/B8N7nxnRFc
— ANI (@ANI) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 11:07 AM
कांग्रेस की मुंबई नॉर्थ से उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर आज अपना नामांकन भरेंगी। उर्मिला ने कहा- 'मेरे खिलाफ दायर किया गया मामला आधारहीन है। मैं हिंदुत्व में भरोसा करती हूं और इसका सम्मान करती हूं।'
Congress MP candidate from Mumbai North Urmila Mataondkar: I am going to file my nomination today. I am feeling excited; The complaint filed against me is baseless and bogus. I believe in and respect Hinduism. pic.twitter.com/BK0KflqCdh
— ANI (@ANI) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 10:30 AM
अपना दल (एस) ने पकौड़ी लाल कोल को यूपी के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया।
Apna Dal names Pakauri Lal Kol as its MP candidate from Robertsganj parliamentary constituency. pic.twitter.com/3Ezjq3zUMe
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 10:12 AM
तमिलनाडु: कमल हासन की मक्कल निधी मय्यम पार्टी (एमएनएम) ने केयंबटूर के लिए 2024 का चुनावी घोषणापत्र 'कोवई-2024' जारी किया।
Tamil Nadu: Makkal Needhi Maiam (MNM) releases their 2024 election manifesto 'Kovai 2024' for Coimbatore. pic.twitter.com/lFUG13fy4w
— ANI (@ANI) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 09:48 AM
तेजस्वी यादव ने जारी किया आरजेडी का घोषणापत्र....
Patna: Rashtriya Janata Dal (RJD) releases their manifesto for #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/fKrq848Bft
— ANI (@ANI) April 8, 2019
08 Apr, 19 : 09:46 AM
तेजस्वी ने साथ ही बताया कि आरजेडी ने अपने घोषणा पत्र में 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम को संवैधानिक संरक्षण देने की भी बात कही है।
08 Apr, 19 : 09:45 AM
तेजस्वी यादव ने कहा- खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा, शिक्षा में जीडीपी के 6 फीसदी के इस्तेमाल का प्रवाधान।
08 Apr, 19 : 09:44 AM
तेजस्वी ने साथ ही कहा- 'हमारे चुनावी घोषणापत्र में यह शामिल नहीं है लेकिन अगर सरकार में हम आये तो ताड़ी को मान्यता देंगे।'
08 Apr, 19 : 09:41 AM
तेजस्वी ने कहा- बिहार में पलायन को रोकना हमारा लक्ष्य होगा। केंद्र सरकार में हम आये तो आबादी के अनुपात से आरक्षण देंगे। मंडल कमीशन के तहत जो चीजें छूट गई हैं उसे लागू करेंगे। हम सम्मान से जीने का हक देंगे।
08 Apr, 19 : 09:35 AM
राष्ट्रीय जनता दल जारी कर रही है अपना घोषणापत्र। तेजस्वी यादव ने कहा कि दलितों-पिछड़ों को आबादी के मुताबिक आरक्षण देंगे।
08 Apr, 19 : 08:08 AM
तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे किसान आज से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। किसान अपनी फसल के वाजिब दाम सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने बीच से एक उम्मीदवार चुन उसके लिये समर्थन मांगने का फैसला किया है। किसानों ने चुनाव अभियान शुरू करने का फैसला शनिवार को जिले के अरमूर कस्बे में आयोजित बैठक में लिया गया था।