Lok Sabha Election: देवबंद में मायावती, अखिलेश और अजीत सिंह एक मंच पर, कहा- BJP से पूछो जो पुराने वादे किए गए थे उनका क्या हुआ

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 7, 2019 14:12 IST2019-04-07T08:12:44+5:302019-04-07T14:12:20+5:30

lok sabha elections 2019: news today 7th april in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: देवबंद में मायावती, अखिलेश और अजीत सिंह एक मंच पर, कहा- BJP से पूछो जो पुराने वादे किए गए थे उनका क्या हुआ

Lok Sabha Election: देवबंद में मायावती, अखिलेश और अजीत सिंह एक मंच पर, कहा- BJP से पूछो जो पुराने वादे किए गए थे उनका क्या हुआ

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए तमाम पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) और समजावादी पार्टी (एसपी) के गठबंधन होने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश के देवबंद में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव एकसाथ मंच साझा करते हुए दिखाई दिए। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

07 Apr, 19 : 02:17 PM

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म के ठेकेदारों को कुंभ में नहाना भी नहीं आता है।  

07 Apr, 19 : 02:17 PM

अखिलेश यादव ने आमजन से पूछा कि अच्छे दिन का भरोसा कर लिया, 15 लाख का भरोसा कर लिया, करोड़ों नौकरियों का भरोसा कर लिया? 'सराब' बोलने वाले लोग सत्ता के नशे में हैं। ये देश को नई सरकार देने का गठबंधन है, नया प्रधानमंत्री बनाने का गठबंधन हैं। वो चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को खत्म करना चाहते हैं। ये गठबंधन कभी नेताजी और कांशीराम जी ने किया था। कभी अंबेडकर जी और लोहिया जी ने देखा था। आज वो सपना पूरा करने का काम गठबंधन करेगा।  

07 Apr, 19 : 02:11 PM

अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन अंबेडकर जी का सपना पूरा करेगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि इनसे पूछो जो पुराने वादे किए गए थे उनका क्या हुआ? चाय वाला बनकर के आ गए आपने विश्वास कर लिया? 

07 Apr, 19 : 02:06 PM

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है। ऐसे नेता आये जो नफरत के अलावा कुछ नहीं बोले। जो पिछले चुनाव में वादे किये, उन वादों का क्या हुआ? ये भविष्य का चुनाव है।  
 

07 Apr, 19 : 02:01 PM

मायावती ने कहा कि मैं खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों चेतावनी दे रही हूं कि कांग्रेस यूपी में बीजेपी से लड़ने की स्थिति में नहीं है। बीजेपी से सिर्फ 'गठबंधन' ही लड़ सकता है। कांग्रेस यह जानती है, लेकिन उनका एक मंत्र कि 'हम जीतें या ना जीते, गठबंधन नहीं जीतना चाहिए।

07 Apr, 19 : 01:55 PM

उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के राज में देश सुरक्षित नहीं है और देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे आज पूरा देश परेशान है। 
 

07 Apr, 19 : 01:52 PM

मायावती ने कहा कि मेरी सरकार आई तो स्थाई रोजगार दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के राज में भी कोई काम नहीं किया गया है। इन पार्टियों को कई बार आजमाया जा चुका है।  

07 Apr, 19 : 01:45 PM

उत्तर प्रदेश के देवबंद में बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन होने के बाद पहली बार एक साथ मंच पर दिखाई दिए हैं। इस दौरान मायावती ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के राज में पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ा है।  

07 Apr, 19 : 01:27 PM

उन्होंने कहा कि पीने के पानी, घर, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और कई क्षेत्रों में आज ओडिशा राष्ट्रीय औसत से पिछड़ चुका है। ओडिशा में इतनी संपदा है कि वो सबसे धनी प्रदेशों में है। सबसे धनी होने के कारण भी ओडिशा के लोग आज गरीब हैं। गौरवपूर्ण, समृद्ध और सांस्कृतिक ओडिशा के निर्माण में देरी करना ठीक नहीं है, हम पिछड़ते जा रहे हैं। ओडिशा को इन तीनों क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए तेजी से काम करना है।   

07 Apr, 19 : 01:26 PM

शाह ने कहा कि नवीन बाबू और उनके कैंपेन मैनेजर एक थ्योरी फैला रहे हैं कि ऊपर तो मोदी ठीक है, लेकिन नीचे नवीन बाबू होने चाहिए। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि इस बार ऊपर से ज्यादा बड़ा परिवर्तन नीचे होने वाला है। इस बार ओडिशा की जनता ने भ्रष्टाचार को दूर करने वाली सरकार चुनना है। अकर्मण्यता और आलस्य को दूर करने वाली सरकार चुनना है। विकास और गरीबी उन्मूलन जिसका एजेंडा हो, इस प्रकार की एक सरकार चुनना है। 

07 Apr, 19 : 01:26 PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बुरा शासन ओडिशा में बीजू जनता दल ने चलाया है। जिस उम्मीदों से जनता ने नवीन बाबू को ओडिशा की कमान सौंपी थी वो उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं। खदानों के आवंटन में भ्रष्टाचार, चिटफंड में भ्रष्टाचार और चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकार बाबूओं को देकर भ्रष्टाचार को नीचे तक फैलाने का काम नवीन बाबू ने किया है। 

07 Apr, 19 : 01:26 PM

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने नए ओडिशा का नया संकल्प पत्र आज जनता के सामने रखा है। मैं ओडिशा में विगत चार वर्षों से प्रयास कर रहा हूं। ये प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। भौतिक विकास, राजस्व विकास और सांस्कृतिक विकास की यहां कई संभावनाएं हैं, जिन्हें अभी तक तलाशा नहीं गया। 

07 Apr, 19 : 01:21 PM

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को बर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट (पश्चिम बंगाल) से मैदान में उतारा है। 

07 Apr, 19 : 11:36 AM

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी अब ऐसे लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। क्या भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? लेकिन दीदी ने मोदी विरोध में अपने ऐसे साथियों पर भी चुप्पी साध ली है।

07 Apr, 19 : 11:36 AM

पीएम ने कहा कि दीदी का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी है। ये धरती इतने सामर्थ्य से भरी हुई है लेकिन वो पश्चिम बंगाल की संस्कृति को, यहां के गौरव को, यहां के नागरिकों के जीवन को तबाह करने पर तुली हुई हैं।

07 Apr, 19 : 11:35 AM

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्टों के शासन के बाद इस तरह सरकार चलाई जाएगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मां शारदा को पूरा देश पूजता है, उनसे हम ज्ञान, सद्-बुद्धि मांगते हैं, लेकिन इन्होंने बंगाल को सारदा स्कैम से बदनाम कर दिया।

07 Apr, 19 : 11:35 AM

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पीएम मोदी ने कहा कि दीदी पर आपने बहुत भरोसा किया था। लेकिन उन्होंने आपका वो भरोसा चकनाचूर कर दिया है। पश्चिम बंगाल में बुआ-भतीजे का गठजोड़ इस महान धरती को गुंडों, घुसपैठियों, जानवरों और इंसानों के तस्करों, टोलाबाज़ों का गढ़ बनाने पर तुला हुआ है। 

07 Apr, 19 : 10:23 AM

ओडिशा के बेरहमपुर के रहने वाले 84 साल के श्यामबाबू सुबुद्धि अबतक 32 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है और इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कमर कस ली है। श्यामबाबू सुबुद्धि 1962 से निर्दलीय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 32 बार चुनाव लड़ा है, जिसमें लोकसभा, राज्य सभा और विधानसभा चुनाव शामिल हैं।

07 Apr, 19 : 08:17 AM

राहुल गांधी के खिलाफ केस

आगरा की CJM कोर्ट में  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वकील नरेंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराया है। यह केस कांग्रेस के घोषणापत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 A (सेडिशन) को खत्म करने का वादा करने को लेकर दर्ज किया गया है। 

English summary :
Lok Sabha Chunav Breaking News, Live Updates, Top Headlines of the day, Today Latest News on 7th April: Polling for the first phase for the Lok Sabha elections will be on April 11 and all the parties and candidates are engaged in the campaign as the day is nearing. After the alliance of Mayawati's Bahujan Samaj Party (BSP) and Akhilesh Yadav's Samajwadi Party (SP), for the first time in Uttar Pradesh's Deoband, former Chief Minister Mayawati and SP President Akhilesh Yadav will be sharing a platform together.


Web Title: lok sabha elections 2019: news today 7th april in hindi chunav breaking news top headlines