लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की रैली में पीएम मोदी ने कहा- 'भगवान राम हमारी रगो में है, हमारे संस्कारों में हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 20:50 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के तहत आज पांचवें चरण में 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बाकी बचे दो चरणों के लिए भी तमाम पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में रैलियां करेंगे जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बिहार में चार जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह बिहार के पूर्वी चंपारण के मधुबन, पिपरा सहित बेतिया और सिवान में ये रैलियां करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के तामलुक, झारग्राम और झारखंड के चाईबासा में रैली करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

06 May, 19 03:59 PM

एक सभा में दीदी ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाया है। मैं आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं। भगवान राम हमारी रगो में है, हमारे संस्कारों में हैं: पश्चिम बंगाल में पीएम नरेन्द्र मोदी

06 May, 19 03:53 PM

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने आचार संहिता में दी छूट। राज्य सरकार सूखा राहत कार्य को आगे बढ़ सकती है।  

06 May, 19 02:34 PM

महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के रांची के जवाहर विद्या मंदिर में अपना वोट डाला।  

06 May, 19 02:17 PM

शिव सेना नेता हरविन्द अरोड़ा हुए कांग्रेस में शामिल 

06 May, 19 01:41 PM

पश्चिम बंगाल के तामलुक में पीएम मोदी की रैली- दीदी इतनी हताश हैं कि वह भगवान के बारे में सुनना या उनके बारे में बात भी नहीं करना चाहती। स्थिति ऐसी है कि दीदी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं और जेल में डाल रही हैं जो 'जय श्री राम' का नारा लगा रहे हैं।   

06 May, 19 11:45 AM

पीएम मोदी ने की नवीन पटनायक की तारीफ

चक्रवाती तूफान 'फोनी' द्वारा मची तबाही के बाद ओडिशा के प्रभावित इलाकों की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने ओडिशा CM नवीन पटनायक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की

06 May, 19 11:21 AM

बीएसएनल को अंबानी को बेचने की तैयारी, मोदी का काम अधूरा, झूठ पूरा, मोदी के वादे बांस की तरह खोखले: नवजोत सिंह सिद्धू 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअमित शाहमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?