Lok Sabha Election Updates:पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं को दी चुनौती, कहा- अफस्पा हटाकर जवानों को निहत्था करना चाहते हो पहले अपनी सुरक्षा हटा के दिखाओ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 23:34 IST2019-04-06T08:33:14+5:302019-04-06T23:34:43+5:30
लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

Lok Sabha Election Updates:पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं को दी चुनौती, कहा- अफस्पा हटाकर जवानों को निहत्था करना चाहते हो पहले अपनी सुरक्षा हटा के दिखाओ
लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए तमाम पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
06 Apr, 19 : 04:59 PM
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं को दी चुनौती, कहा- अफस्पा हटाकर जवानों को निहत्था करना चाहते हो पहले अपनी सुरक्षा हटा के दिखाओ
बालोद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जम कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अफस्पा कानून हटा कर कांग्रेस के लोग जवानों को निहत्था करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को अपनी सुरक्षा वापस लौटाने की चुनौती दी.
PM Modi in Balod on Congress election manifesto promising to amend Armed Forces (Special Powers) Act-AFSPA: Main zara Congress walon ko kehta hoon ye sena ke jawano ko tum nihathe bana rahe ho,zara ek baar khudh toh saari security cover se nikal kar ke dikhao zara. #Chhattisgarhpic.twitter.com/Utcnil3dg5
— ANI (@ANI) April 6, 2019
06 Apr, 19 : 02:22 PM
डिंपल यादव ने भरा पर्चा
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और जय बच्चन भी मौजूद रहीं।
Dimple Yadav, Samajwadi Party's candidate from Kannauj files nomination. Akhilesh Yadav,Ramgopal Yadav,Jaya Bachchan and BSP's SC Mishra also present pic.twitter.com/zjVjKH5s7u
— ANI UP (@ANINewsUP) April 6, 2019
06 Apr, 19 : 12:54 PM
टैलेंट अगर कहीं है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हैः सिन्हा
महात्मा गांधी से लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेहरू से लेकर इंदिरा, राहुल से लेकर प्रियंका। देश की आजादी के लिए सबसे बड़ा योगदान और बलिदान अगर किसी पार्टी का रहा है तो कांग्रेस पार्टी का रहा है। हमारी अपनी कांग्रेस पार्टी हमारा अपना परिवार है। मैं अपने परिवार का आभार प्रकट करता हूं।
06 Apr, 19 : 12:52 PM
बीजेपी ने विरोधियों को दुश्मन समझाः सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन समझा। सिन्हा ने कहा कि आज बीजेपी की सारी धमकी खत्म। आज नवरात्रि के शुभ दिन में कांग्रेस पार्टी ने मुझे गले लगा लिया।
#WATCH: Shatrughan Sinha after joining Congress says, 'Shakti Singh Gohil ji (Bihar Congress In-charge) has been backbone of BJP in Bihar and in Gujarat,' corrects himself later. pic.twitter.com/ktaMjkkgSW
— ANI (@ANI) April 6, 2019
06 Apr, 19 : 12:47 PM
शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी पर उठाए सवाल
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर हमने नोटबंदी के खिलाफ बोला तो क्या गलत कहा। और कहा कि अगर अर्थशास्त्री इसपर सवाल उठा रहे हैं तो आप चर्चा क्यों नहीं करते। छोटे दुकानदार, घर की महिलाओं को पैसे गायब कर दिए। हजारों करोड़ प्रसार-प्रचार में खर्च किया। पीएम मोदी ने अपने माता को लाइन में लगाने का ढकोसला किया। उन्होंने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।
06 Apr, 19 : 12:40 PM
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद शत्रुघ्न ने क्या कहा?
- आज भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस है। जब मैं बीजेपी में शामिल हो रहा था तो कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय मुझे पब्लिक लाइफ में लेकर गए थे।
- अगर मेरा कसूर यही रहा कि मैं सच्चाई और उसूलों पर टिका रहा तो ऐसा हुआ कि धीरे धीरे पहले ऊपर से काटना शुरू किया। आपने देखा होगा जसवंत सिंह जैसे महारथी को किस स्थिति में पहुंचाया गया। मुरली मनोहर जोशी कहां हैं पता नहीं। अरुण शौरी के साथ क्या किया गया। यशवंत सिन्हा और मेरे साथ। बोलने लगे कि ये इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।
06 Apr, 19 : 12:25 PM
शत्रुघ्न सिन्हा ने ज्वॉइन की कांग्रेस
शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।
Delhi: Veteran actor and BJP MP Shatrughan Sinha joins Congress in presence of Congress General Secretary KC Venugopal and Randeep Surjewala pic.twitter.com/T1izPmSEEu
— ANI (@ANI) April 6, 2019
06 Apr, 19 : 11:59 AM
नरेंद्र मोदी की सुंदरगढ़ रैली की प्रमुख बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के सुंदरगढ़ में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक यहां कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।
उन्होंने कहा हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा युवा भारत की पार्टी है।
06 Apr, 19 : 08:35 AM
पीएम मोदी की तीन राज्यों में रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसमें ओडिशा के सुंदरगढ़ और बलनगीर, महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्तीसगढ़ के कांकेर में उनका कार्यक्रम है।
06 Apr, 19 : 08:35 AM
राहुल गांधी की उत्तराखंड में रैलियां
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। इसमें वह अल्मोड़ा और हल्द्वानी में जनता को संबोधित करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में कुल 5 लोकसभा सीट हैं। इन सभी पर 11 अप्रैल को चुनाव होना है। वर्तमान में पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
06 Apr, 19 : 08:34 AM
कांग्रेस में आज शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा
बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्हें पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है। बता दें कि सिन्हा बीजेपी में रहते हुए राफेल, जीएसटी और नोटबंदी आदि पर केंद्र सरकार को घेरते रहे।