Lok Sabha Election: अमरोहा में पीएम मोदी, कहा- आतंकियों को जवाब देने से यहां कुछ लोग परेशान हो जाते हैं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 13:02 IST2019-04-05T07:50:49+5:302019-04-05T13:02:02+5:30

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए तमाम पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल के वायनाड सीट से अपना नामांकन भर दिया। राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं, रैली और रोडशो की बात करें आज प्रियंका गांधी यूपी के गाजियाबाद में रोड शो करेंगी। वह यहां से उम्मीदवार डॉली शर्मा के लिए वोट मांगेंगी। डॉली शर्मा का सामना यहां बीजेपी के वीके सिंह से है। बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
05 Apr, 19 : 02:23 PM
मणिपुर में अमित शाह की रैली- पिछले 4 साल में मणिपुर में 300 किलोमीटर हाईवे बनाई गई। मोदी सरकार द्वारा पांच हेलीपैड UDAN स्कीम के तहत बनाये गये।
BJP President Amit Shah in Thoubal: In the last 4 years, 300-km highway has been built in Manipur. Five helipads have been built under the UDAN scheme in the state by Modi govt. Govt has also started work on the expansion of Imphal airport & air cargo terminal. #Manipurpic.twitter.com/S6IwjRb3HR
— ANI (@ANI) April 5, 2019
05 Apr, 19 : 01:03 PM
कांग्रेस ने यूपी के श्रावस्ती से धीरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार।
05 Apr, 19 : 12:59 PM
अमरोहा में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'मैं यूएई को जायेद मेडल के लिए धन्यवाद देता हूं। यह अवार्ड मोदी को नहीं भारत के लोगों के लिए है।'
05 Apr, 19 : 12:58 PM
अमरोहा में पीएम मोदी की रैली, 'आतंकियों को उसी की भाषा में जवाब देना कुछ लोगों पसंद नहीं आया। जब भारत ने जवाब दिया, तो यहां कुछ लोग रोने लगे। जब पाकिस्तान की असलियत दुनिया के सामने आती है तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में उतर आते हैं।'
PM Narendra Modi in Amroha: Replying to terrorists in their own language is not being liked by some people. When India hits back at the enemy,some people here start crying. When Pakistan is being exposed in front of the world these people start speaking in support of Pakistan pic.twitter.com/KFJ2fYx59b
— ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2019
05 Apr, 19 : 12:19 PM
राहुल गांधी ने पुणे में छात्रों से कहा- अनुभव से हिम्मत आयी। कांग्रेस ने सभी पक्षकारों से बात करने के बाद चुनावी घोषणापत्र तैयार किया।
05 Apr, 19 : 10:11 AM
सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन लगभय तय हो गया है।
05 Apr, 19 : 09:21 AM
सहारनपुर: बीएसपी नेता ओमर ओली खान और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज। एसपी देहात वीएस मिश्रा ने कहा, 'उन्होंने पब्लिक मीटिंग के लिए इजाजत ली थी लेकिन उन्होंने रोड पर रैली निकाली और एसडीएम के साथ दुर्व्यवहार किया।'
Saharanpur: Case registered against BSP leader Omar Ali Khan and his supporters for violation of model code of conduct. SP Dehat VS Mishra says 'They had taken permission for a public meeting but they carried out a procession on the road and also misbehaved with the SDM' (4.4.19) pic.twitter.com/l68PH7KGLq
— ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2019