लोकसभा चुनाव-2019 के लिए विभिन्ना पार्टियों और उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। बीजेपी अध्यक्ष अमिता शाह आज जम्मू-कश्मीर में दो रैलियां करेंगे। ये रैली उधमपुर और राजौर में है। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
03 Apr, 19 08:49 PM
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बुधवार को कांग्रेस ने गुजरात के 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
03 Apr, 19 04:58 PM
पश्चिम बंगाल में भी PM मोदी का ममता-कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली की। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बुआ-भतीजे दोनों ने मिलकर सिर्फ प्रदेश के संसाधनों को लूटा है।
03 Apr, 19 04:31 PM
निरहुआ को यूपी के आजमगढ़ से मिला टिकट
बीजेपी ने बुधवार को एक उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने इस बार निरहुआ को यूपी के आजमगढ़ से टिकट दिया है। इनका मुकाबला यहां यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से होगा।
03 Apr, 19 03:46 PM
असम के बोकाखाट में राहुल गांधी की रैली- 'एक तरफ चौकीदार का झूठ, हर बैंक अकाउंट में 15 लाखा रुपये, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का सच, हिंदुस्तान के 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी 5 साल में तीन लाख 60 हजार रुपये गारंटी करके बैंक अकाउंट में डाल देगी।'
03 Apr, 19 12:48 PM
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की।
03 Apr, 19 12:39 PM
अनंतनाग: पीडीपी प्रेसिडेंट और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपना नामांकन भरा
03 Apr, 19 12:15 PM
केरल के वायनाड से एनडीए उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली ने अपना नामांकन दाखिल किया। यहां कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव लड़ेंगे।
03 Apr, 19 11:28 AM
बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने कहा- 'मैंने किसी पर कोई कमेंट नहीं किया है। मैंने कहा था, स्कर्ट वाली बाई जिनको मंदिर जाने से परहेज था वह साड़ी पहनकर मंदिर जा रही हैं, कई लोग ऐसा कर रहे हैं। अब आपको देखना है क इसके तहत कौन आता है।'
03 Apr, 19 11:15 AM
जो लोग देश का अपमान करते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस सहानुभूति रखती है। जो भारत के संविधान को नहीं मानते ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का जो कानून है उसको खत्म करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया है: पीएम मोदी
03 Apr, 19 11:07 AM
पासीघाट में पीएम मोदी ने कहा- 'इन लोगों (कांग्रेस पार्टी) की तरह ही इनका घोषणा पत्र भी भ्रष्ट होता है, बईमान होता है, ढकोसला से भरा है और इसलिए घोषणा पत्र नहीं ढकोसला पत्र कहना चाहिए।'
03 Apr, 19 11:04 AM
पीएम मोदी ने कहा- 'हम सिर्फ एक वादा करके उसे दशकों तक लटकाये रखने वाले लोग नहीं हैं। बल्कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कम करने वाले लोग हैं।'
03 Apr, 19 10:52 AM
अरुणाचल के पासीघाट में पीएम मोदी- 'अरुणाचल प्रदेश के लोगों के समर्थन से हमने रोड बनाये, नेशनल हाईवे बनाये, राज्य में रेल और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार किया। यह आपके हम पर मजबूत विश्वास के कारण हुआ।'
03 Apr, 19 10:48 AM
अरुणाचल के पासीघाट में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'मैं हर चुनौती को चुनौती देने वाला इंसान हूं। कभी छुट्टी नहीं लेता, आराम नहीं करता।'
03 Apr, 19 10:36 AM
अरुणाचल प्रदेशे के पासीघाट रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित
03 Apr, 19 09:25 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दीमापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट, पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी और कोलकाता सहित महाराष्ट्र के गोंदिया में अपनी रैली करेंगे।
03 Apr, 19 07:54 AM
रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा आज अपना नामांकन भरेंगी।
03 Apr, 19 07:54 AM
अमित शाह बीजेपी के जम्मू-कश्मीर में रैली के दौरान उम्मीदवारों- मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगे। जुगल किशोर जम्मू-पुंछ और जितेंद्र सिंह उधमपुर-डोडा संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
03 Apr, 19 07:53 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में रैली है।