Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी का सहारनपुर में रोडशो, 11 अप्रैल को यहां होगी वोटिंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 16:35 IST2019-04-09T07:57:01+5:302019-04-09T16:35:38+5:30

lok sabha elections 2019 news today 30th march in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी का सहारनपुर में रोडशो, 11 अप्रैल को यहां होगी वोटिंग

प्रियंका गांधी (फोटो- एएनआई)

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। पहले चरण में 20 राज्यों में 91 सीटों पर मतदान होना है। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

09 Apr, 19 : 03:32 PM

प्रियंका गांधी सहारनपुर में कर रही हैं रोड शो...



 

09 Apr, 19 : 03:31 PM

कर्नाटक के चित्रदुर्गा में पीएम मोदी की रैली- 'मजबूर सरकार कैसी होती है, ये आप यहां देख रहे हैं। कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है। क्यूंकि दो हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए साथ आये हैं और एक-दूसरे को संभालने में ही लगे हैं।' 


09 Apr, 19 : 03:29 PM

कर्नाटक के चित्रदुर्गा में पीएम मोदी की रैली- 'हमने पाकिस्तान में आतंक पर हमला किया, लेकिन कुछ लोगों को भारत में दर्द होता है। यहां के मुख्यमंत्री एक कदम और आगे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में?' 



 

 

09 Apr, 19 : 12:52 PM

बेगूसराय से कन्हैया कुमार ने नामांकन भरा। 


09 Apr, 19 : 12:02 PM

मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए नामांकन भरा। उनके बेटे नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा से ही लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरा। 


09 Apr, 19 : 12:00 PM

जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए: पीएम मोदी

09 Apr, 19 : 11:59 AM

हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई है, विश्वास जो हुआ उसके लिए भी आपका ये चौकीदार याद आता है और जो होना चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी मेरी ही हिस्से में है: पीएम मोदी

09 Apr, 19 : 11:56 AM

आतंकवादियों के अड्डे पर घुस कर मारेंगे ये नये भारत की नीति है। आतंक को हराकर ही हम दम लेंगे ये हमारा संकल्प है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवादियों के मन में हमने नया विश्वास जगाया है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

09 Apr, 19 : 11:50 AM

पीएम मोदी ने कहा- 'मुझे पता चला है कि आप यहां सुबह 9.30 बजे से बैठे हैं। आप यहां अत्यधिक गर्मी में बैठे हैं। मैं आपकी तपस्या को बर्बाद नहीं होने दूंगा। ब्याज समेत इसे आपको लौटाऊंगा।' 



 

09 Apr, 19 : 11:48 AM

छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महाराष्ट्र की धरती के शूरवीरों ने जिस प्रकार से स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना की थी, आज उसी रास्ते पर भारत चल पड़ा है: पीएम मोदी

09 Apr, 19 : 10:25 AM

लोकसभा चुनाव: बीएसपी ने पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। 



 

09 Apr, 19 : 07:58 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार रैली करेंगे। इसमें 11 बजे महाराष्ट्र के लातूर, 2.30 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्गा, शाम- 5.05 बजे- कर्नाटक के मैसूर और शाम 7.05 बजे तमिलाडु के कोयंबटूर में रैली शामिल है।

English summary :
Lok Sabha Elections 2019 Live blog, News Updates, Breaking news, top headlines as on 9th April'2019. Today is the last day of campaign for the first phase polling of the Lok Sabha elections 2019. Voting is on 11 April for the first phase of Elections.


Web Title: lok sabha elections 2019 news today 30th march in hindi chunav breaking news top headlines