Lok Sabha Election: शीला दीक्षित ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'आप' से गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 26, 2019 15:37 IST2019-03-26T07:43:30+5:302019-03-26T15:37:01+5:30

lok sabha elections 2019 news today 26th march in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: शीला दीक्षित ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'आप' से गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते

लोकसभा चुनाव लाइव अपडे

लोकसभा चुनाव-2019 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इस बार चुनाव सात चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। इस बीच पहले दौर के नामांकन की कल (सोमवार) आखिरी तारीख थी। तमाम प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। वहीं, चुनाव के मद्देनजर देश में राजनीतिक समीकरण भी पल-पल बदल रहे हैं। कई जगहों पर अब भी चुनावी गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए...

26 Mar, 19 : 03:36 PM

शीला दीक्षित ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'आप' से गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते...


26 Mar, 19 : 01:40 PM

पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'रवि शंकर प्रसाद वापस जाओ' के नारे लगाये। आरके सिन्हा (बीजेपी राज्य सभा सांसद) जिंदाबाद के नारे लगे। 



 

26 Mar, 19 : 01:14 PM

बीजेपी में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा 


26 Mar, 19 : 12:46 PM

निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी उत्‍तर प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महागठबंधन का हिस्सा हैं: अखिलेश यादव 



 

26 Mar, 19 : 10:58 AM

पहले की सारी स्कीम जारी रहेगी। न्यूनतम आय योजना किसी भी मौजूदा योजना की जगह नहीं लेगा। पीएम मोदी गरीब विरोधी हैं: कांग्रेस

26 Mar, 19 : 10:52 AM

पीएम मोदी बतायें कि वे गरीबों को 72 हजार रुपये दिये जाने के पक्ष में हैं या नहीं: कांग्रेस

26 Mar, 19 : 10:51 AM

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- 'न्यूनतम आय योजना के तहत 72 हजार रुपये घर की महिलाओं के खाते में सीधे तौर पर दिये जाएंगे।'

26 Mar, 19 : 07:46 AM

कांग्रेस ने कल ही हर परिवार में मिनिमम आय को लेकर एक बड़ी घोषणा की थी। आज घोषणापत्र में हेल्थकेयर, युवाओं के लिए नौकरी और प्रमोशन में आरक्षण पर जैसे मुद्दे कांग्रेस संभवत: अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकती है।

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 26th march in hindi chunav breaking news top headlines