लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Live Updates: मध्य प्रदेश के सीधी में पीएम मोदी की रैली, कहा- झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 14:24 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के चुनाव के बाद अब चार और चरणों के चुनाव बाकी हैं। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। इस बीच पीएम मोदी आज वारणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सीधी और जबलपुर में रैली करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद मुंबई भी जाएंगे। राहुल गांधी भी आज महाराष्ट्र में होंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

26 Apr, 19 02:26 PM

अब देश का हर चौकीदार जाग चुका है और नए भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है। देश ने कमजोर और मजबूर सरकार बनाने के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया है: पीएम मोदी

26 Apr, 19 02:26 PM

कांग्रेस का वादा था बिजली का बिल कम करने का, और इसका उपाय इन्होंने बिजली की आपूर्ति ही कम करके निकाला है। जितनी बिजली शिवराज जी की सरकार में मिलती थी, उससे आधी बिजली कांग्रेस सरकार देकर आपका बिजली का बिल कम कर रही है: पीएम मोदी

26 Apr, 19 02:25 PM

मध्य प्रदेश के सीधी में पीएम मोदी की रैली- इस जगह के साथ बीरबल का नाम जुड़ा है। बीरबल की खिचड़ी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। कांग्रेस महामिलावटियों के साथ मिलकर ऐसी ही खिचड़ी पकाने वाली थी, लेकिन 3 चरण के मतदान के बाद उसे समझ आ गया है कि वंशवाद के चूल्हे में अब ताप नहीं है।

26 Apr, 19 01:35 PM

बिहार के समस्तीपुर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया

बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को लूटा है और चौकीदार ने 15 लोगों को फायदा पहुंचाया है। 'न्याय' योजना को बताया गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'। उन्होंने कहा कि साल के 72 हजार हर महीने आपके घर आएंगे। 

26 Apr, 19 01:29 PM

नरेंद्र मोदी ने जनता को बहुत लूटा: राहुल गांधी

26 Apr, 19 10:52 AM

पटना आते वक्त फ्लाइट की इंजन में खराबी आ गई। जिसके बाद हमें दिल्ली वापस लौटना पड़ा। बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में होने वाली रैलियों में आज देरी होगी। असुविधा के लिए क्षमा चाहता हूंः राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष 

26 Apr, 19 09:18 AM

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से आज बीजेपी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद भरेंगे नामांकन। बक्सर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी चौबे भी चुनावी पर्चा दाखिल करेंगे। बक्सर से ही महागठबंधन के प्रत्याशी और आरजेडी नेता जगदानंद सिंह पर्चा भरेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!