लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Live Updates: ओडिशा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रोड शो, प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों के साथ की चुनावी रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2019 18:29 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच बीजेपी के लिए वोट मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचेंगे। इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वीआईपी भी होंगे। इससे पहले पीएम मोदी बिहार के अररिया और पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, एटा के बाद पीएम बरेली में चुनावी प्रचार करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी केरल की दो जगहों और कर्नाटक में एक जगह पर रोडशो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में दो रैली करेंगे। यह दोनों रैलियां बिलासपुर शहर के साकरी भाटा क्षेत्र और दुर्ग जिले के भिलाई में होंगी। साथ ही राहुल गांधी बिहार के सुपौल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

20 Apr, 19 06:24 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा के बारंग में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रोड शो कर रहे हैं। 

 

20 Apr, 19 06:19 PM

प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों के साथ की चुनावी रैली

 केरल के एरिकोड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों रेहान और मिराया के साथ एक चुनावी रैली को संबोधित किया। 

 

20 Apr, 19 03:26 PM

कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना से अपना नामांकन भरा  

20 Apr, 19 01:46 PM

सुपौल में राहुल गाधी की रैली- पूरे देश में बिहार के युवा जाकर बैंक, सरकारी कार्यालयों के सामने चौकीदार का काम कर करते हैं। मगर जो बिहार से चौकीदार बन कर जाता है वह ईमानदार होता। अगर किसी बैंक के बाहर बिहार को चौकीदार नजर आये तो वहां चोरी नहीं हो सकती। मगर ये जो व्यक्ति (पीएम) है, देश का चौकीदार कहता है लेकिन असल में अनिल अंबानी का चौकीदार है।   

20 Apr, 19 01:41 PM

समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को बनाया उम्मीदवार  

20 Apr, 19 01:11 PM

अररिया में पीएम मोदी- किसी भी जाति पंथ से पहले हम भारतीय हैं, हमारी पहचान भारतीय है और पिछले पांच वर्षो में हमारी सरकार ने इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए काम किया है।

20 Apr, 19 12:53 PM

बिहार के अररिया में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'अभी मैं बंगाल में कार्यक्रम करके आ रहा हूं। जैसा जनसैलाब बंगाल में देखा और वैसा ही जनसैलाब यहां भी है। इनती भयंकर धूप में भी इतनी बड़ी तादाद में लोग हैं। आप इस ताप में जो तप रहें है, ये तपस्या मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।'

20 Apr, 19 12:50 PM

कर्नाटक के शिवमोगा में अमित शाह की रैली  

20 Apr, 19 12:49 PM

वायनाड में प्रियंका गांधी की रैली- 5 साल पहले एक सरकार आई, जिसे बड़ा बहुमत मिला। लोगों ने बीजेपी की उस सरकार पर विश्वास दिखाया लेकिन जैसे ही सरकार आई उसने लोगों के भरोसे के साथ खेलना शुरू कर दिया।  

20 Apr, 19 12:16 PM

कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का बयान- वह (मोदी) मूर्ख हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक फायदा उठाना बड़ी गलती है। हमारी सेना ने कई सर्जिकल स्ट्राइक किये हैं। क्या उन्होंने (मोदी) खुद अपने हाथ में बदूंक लेकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। वह फिर इसका श्रेय क्यों ले रहे हैं।  

20 Apr, 19 11:49 AM

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से पंधारी यादव को बनाया अपना उम्मीदवार  

20 Apr, 19 10:42 AM

पश्चिम बंगाल की बालूरघाट रैली में पीएम मोदी ने कहा- '23 मई को गुंडागर्दी का हिसाब मिलेगा। बंगाल में इस बार कुछ बड़ा हो रहा है।'

20 Apr, 19 08:56 AM

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के प्रमुख अखिलेश यादव फिरोजाबाद और रामपुर में आज रैली करेंगे। इस दौरान मायावती और अखिलेश रामपुर में आजम खान और फिरोजाबाद में अक्षय यादव के लिए वोट मांगेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!