Lok Sabha Election Live Updates: ओडिशा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रोड शो, प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों के साथ की चुनावी रैली
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2019 18:29 IST2019-04-20T08:29:03+5:302019-04-20T18:29:29+5:30

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव-2019 के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच बीजेपी के लिए वोट मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के एटा पहुंचेंगे। इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वीआईपी भी होंगे। इससे पहले पीएम मोदी बिहार के अररिया और पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, एटा के बाद पीएम बरेली में चुनावी प्रचार करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी केरल की दो जगहों और कर्नाटक में एक जगह पर रोडशो करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में दो रैली करेंगे। यह दोनों रैलियां बिलासपुर शहर के साकरी भाटा क्षेत्र और दुर्ग जिले के भिलाई में होंगी। साथ ही राहुल गांधी बिहार के सुपौल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
20 Apr, 19 : 06:24 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा के बारंग में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रोड शो कर रहे हैं।
Odisha: Union Minister Dharmendra Pradhan holds a roadshow in Barang.#LokSabhaElections2019pic.twitter.com/FXSLfBEuTn
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 06:19 PM
प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों के साथ की चुनावी रैली
केरल के एरिकोड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों रेहान और मिराया के साथ एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
Priyanka Gandhi Vadra with her children Miraya and Raihan, after addressing a rally in Areekode. #Keralapic.twitter.com/fHkj1QsymH
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 03:26 PM
कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना से अपना नामांकन भरा
Congress' Jyotiraditya Scindia files nomination from Guna constituency in Madhya Pradesh. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/PE1icKdi29
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 01:46 PM
सुपौल में राहुल गाधी की रैली- पूरे देश में बिहार के युवा जाकर बैंक, सरकारी कार्यालयों के सामने चौकीदार का काम कर करते हैं। मगर जो बिहार से चौकीदार बन कर जाता है वह ईमानदार होता। अगर किसी बैंक के बाहर बिहार को चौकीदार नजर आये तो वहां चोरी नहीं हो सकती। मगर ये जो व्यक्ति (पीएम) है, देश का चौकीदार कहता है लेकिन असल में अनिल अंबानी का चौकीदार है।
R Gandhi in Bihar: Magar ye jo vyakti (PM) hai, desh ka chowkidar kehta hai magar asal mein Anil Ambani ka chowkidar hai. Bihar ke yuva poore desh mein desh ki raksha karte hain, imandari se, dhoop, aandhi,toofan mein, aadhi roti kha kar, un sab ko ek chowkidar ne badnam kiya hai
— ANI (@ANI) April 20, 2019
R Gandhi in Supaul, Bihar: Poore desh mein Bihar ke yuva jaa kar banks, sarkari offices ke saamne chowkidar ka kaam karte hain. Magar jo Bihar se chowkidar ban kar jata hai wo imandar hota hai. Agar koi Bihar ka chowkidar bank ke saamne khada mile us bank mein chori nahi ho sakti pic.twitter.com/o9J1jKZQon
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 01:41 PM
समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को बनाया उम्मीदवार
Samajwadi Party (SP) fields Rajendra Singh Patel as #LokSabhaElections2019 candidate from Allahabad Lok Sabha constituency. pic.twitter.com/KsbGE2RwsD
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 01:11 PM
अररिया में पीएम मोदी- किसी भी जाति पंथ से पहले हम भारतीय हैं, हमारी पहचान भारतीय है और पिछले पांच वर्षो में हमारी सरकार ने इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए काम किया है।
20 Apr, 19 : 12:53 PM
बिहार के अररिया में पीएम मोदी की रैली, कहा- 'अभी मैं बंगाल में कार्यक्रम करके आ रहा हूं। जैसा जनसैलाब बंगाल में देखा और वैसा ही जनसैलाब यहां भी है। इनती भयंकर धूप में भी इतनी बड़ी तादाद में लोग हैं। आप इस ताप में जो तप रहें है, ये तपस्या मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।'
20 Apr, 19 : 12:50 PM
कर्नाटक के शिवमोगा में अमित शाह की रैली
Karnataka: BJP President Amit Shah holds a roadshow in Shivamogga. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/twRPbC5U0h
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 12:49 PM
वायनाड में प्रियंका गांधी की रैली- 5 साल पहले एक सरकार आई, जिसे बड़ा बहुमत मिला। लोगों ने बीजेपी की उस सरकार पर विश्वास दिखाया लेकिन जैसे ही सरकार आई उसने लोगों के भरोसे के साथ खेलना शुरू कर दिया।
Priyanka Gandhi Vadra, Congress in Wayanad, Kerala: 5 yrs ago, a govt came into power that was voted in with a big majority. In all their wisdom, people of our country placed their faith & hopes in BJP govt. That govt, from the moment it came to power, began to betray that faith. pic.twitter.com/8PmEl2fcds
— ANI (@ANI) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 12:16 PM
कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का बयान- वह (मोदी) मूर्ख हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक फायदा उठाना बड़ी गलती है। हमारी सेना ने कई सर्जिकल स्ट्राइक किये हैं। क्या उन्होंने (मोदी) खुद अपने हाथ में बदूंक लेकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। वह फिर इसका श्रेय क्यों ले रहे हैं।
Former K'taka CM&Cong leader Siddaramaiah: He (Modi) is a fool.
— ANI (@ANI) April 20, 2019
Taking political advantage of surgical strikes is a big mistake. Our armed forces carried out the surgical strike.Did he (Modi) carry a gun to do a surgical strike? Why is he (Modi) claiming credit for it? (19.04.19) pic.twitter.com/XbatlPSdZn
20 Apr, 19 : 11:49 AM
समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से पंधारी यादव को बनाया अपना उम्मीदवार
Samajwadi Party (SP) fields Pandhari Yadav as #LokSabhaElections2019 candidate from Phulpur Lok Sabha constituency. pic.twitter.com/xMKZnQuIUX
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2019
20 Apr, 19 : 10:42 AM
पश्चिम बंगाल की बालूरघाट रैली में पीएम मोदी ने कहा- '23 मई को गुंडागर्दी का हिसाब मिलेगा। बंगाल में इस बार कुछ बड़ा हो रहा है।'
20 Apr, 19 : 08:56 AM
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के प्रमुख अखिलेश यादव फिरोजाबाद और रामपुर में आज रैली करेंगे। इस दौरान मायावती और अखिलेश रामपुर में आजम खान और फिरोजाबाद में अक्षय यादव के लिए वोट मांगेंगे।