Lok Sabha Election: एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर राजनाथ सिंह का जवाब- 'वीर शव नहीं गिनते'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2019 17:33 IST2019-04-01T08:09:16+5:302019-04-01T17:33:09+5:30

lok sabha elections 2019 news today 1st april in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर राजनाथ सिंह का जवाब- 'वीर शव नहीं गिनते'

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हाना है। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। इस लिहाज से सभी पार्टियों और उम्मीदवारों की ओर से चुनाव प्रचार जोरो पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तेलंगाना में 11 अप्रैल को ही वोट डाले जाने हैं। राहुल प्रदेश के तूफानी दौरे पर होंगे और इस दौरान दिन भर में वह जहीराबाद, वानपर्ति और हुजूरनगर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, मोदी हैदराबाद एलबी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

01 Apr, 19 : 05:28 PM

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी ने पाक को धूल चटाया था, उस समय अटल बिहारी वाजपापेयी जी ने ससंद में खड़े होकर, उनकी प्रशंसा की थी, यदि पाक को धूल चटाने के लिए इंदिरा जी का जयकारा हो सकता है तो पाक को सबक सिखाने के लिए मोदी जी का जयकारा क्यों नहीं हो सकता?



 

01 Apr, 19 : 05:25 PM

उत्तराखंड के हरिद्वार में राजनाथ सिंह ने कहा कि लेकिन इसपर कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है और कह रहे हैं कि बताएं कितने लोगों को मारा? बताओ, बहादुर कभी लाशें गिनते हैं? लाशें वीर नहीं गिनते, लाशें गिद्ध गिनते हैं। 



 

01 Apr, 19 : 04:14 PM

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा को अग्रिम जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। इसके अलावा कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को भी अग्रिम जमानत की अनुमति दी है। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा दोनों फिलहाल अंतरिम जमानत पर थे। कोर्ट ने वाड्रा को 5 लाख रुपये के बांड पर बेल दी है। 



 

01 Apr, 19 : 03:41 PM

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने 5 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। बीबी जागिर कौर को खदूर साहिब, एस चरणजीत सिंह अटवाल को जालंधन (सुरक्षित), प्रेम सिंह चंदुमाजरा को आनंदपुर साहिब, एस सुरजीत सिंह राखड़ा को पटियाला और दरबारा सिंह गुरू को फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित) से टिकट दिया गया। 



 

01 Apr, 19 : 02:26 PM

गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी राम भुवाल निषाद ने कहा- 'निषाद पार्टी के चीफ संजय निषाद ने बीजेपी से जुड़ने के लिए 50 करोड़ रुपये लिये। उनकी योगी आदित्यनाथ के साथ डील हुई थी।' 


01 Apr, 19 : 02:24 PM

केरल: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम से भरा अपना नामांकन 



 

01 Apr, 19 : 01:12 PM

मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नामांकन भरा। 


01 Apr, 19 : 12:32 PM

वर्धा में पीएम मोदी की रैली- 'महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।'

01 Apr, 19 : 12:30 PM

पीएम मोदी ने कहा- 'शरद पवार खुद एक किसान होने के बावजूद किसानों को भूल गए, उनकी चिंताओं को भूल गए हैं। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की।'
 

01 Apr, 19 : 12:29 PM

वर्धा में पीएम मोदी की रैली: पीएम मोदी ने कहा- सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी।
 

01 Apr, 19 : 12:27 PM

बीजेपी ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 14वीं लिस्ट। ओडिशा के 3 उम्मीदवारों की घोषणा। साथ ही बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 11 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है। 



 

01 Apr, 19 : 12:22 PM

वर्धा में पीएम मोदी की रैली: 'जब मैं शौचालय का चौकीदार बनता हूं तब मैं हिंदुस्तान की करोड़ों माताओं और बहनों की इज्जत का भी चौकीदार बनता हूं। मैं इस इज्जतघर/शौचालय का चौकीदार हूं और मुझे इस पर गर्व है।'

01 Apr, 19 : 12:16 PM

महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम मोदी की रैली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की।
 

01 Apr, 19 : 11:18 AM

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एनएच-2 पर मिला हैंड ग्रेनेड, टीवी रिपोर्ट्स के मुताबाकि ये हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र में मिला है। मुलायम सिंह यादव आज ही मैनपुरी से नामांकन भरने वाले हैं। इस लिहाज से उनके नामांकन भरने के लिए जाने का रूट बदला जा सकता है।

01 Apr, 19 : 09:11 AM

इटावा में मुलायम से मिले शिवपाल सिंह यादव। मुलायम सिंह यादव को आज नामांकन भरना है। मुलायम मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

01 Apr, 19 : 08:32 AM

मोदी हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में सोमवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी पार्टी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राहुल सोमवार को प्रदेश के तूफानी दौरे पर आयेंगे। वह जहीराबाद, वानपर्ति और हुजूरनगर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 1st april in hindi chunav breaking news top headlines