Lok Sabha Election: हमारे देश के व्यापारियों की ही ताकत थी कि भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था : पीएम मोदी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2019 19:22 IST2019-04-19T08:11:17+5:302019-04-19T19:22:03+5:30

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव-2019 के दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब भी पांच चरण के चुनाव बाकी हैं और तमाम पार्टियां और उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुटे हैं। मैनपुरी में आज मायावती और मुलायम सिंह यादव की साझा रैली है। मुलायम मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में 25 साल में यह पहली बार होगा जब मायावती और मुलायम एक मंच पर नजर आएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात और कर्नाटक में रैली करेंगे। प्रियंका गांधी आज अमेठी में होंगी साथ ही वे आज कानपुर में रोडशो में भी करेंगी। दूसरी ओर बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में दो और महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ पर पांबदी की समयसीमा खत्म होने के बाद आज से एक बार फिर चुनाव के प्रचार में जुट जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी भी आज दिल्ली में कारोबारियों से बात करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम तालकटोरा स्टेडियम में है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
19 Apr, 19 : 07:20 PM
हमारे देश के व्यापारियों की ही ताकत थी कि भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, 'मैंने पिछले पांच साल में पूरी ईमानदारी से आपके कारोबार और जीवन को सुगम करने की कोशिश की है। इसलिए मैं चाहता हूं आप सभी टेंशन-फ्री होकर बिना किसी डर के काम करें। देश की अर्थव्यवस्था में जब ईमानदारी बढ़ेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, तो उसकी मजबूती, देश के विकास में और मददगार साबित होगी।
19 Apr, 19 : 01:53 PM
गुजरात: हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाला शख्स अस्पताल में भर्ती, भीड़ ने की थी पिटाई
Gujarat: Man who slapped Hardik Patel at a rally in Surendranagar earlier today was admitted to hospital after being thrashed following the incident pic.twitter.com/aTrgQ1nhIU
— ANI (@ANI) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 01:01 PM
मैनपुरी में महागठबंधन की साझा रैली। मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर।
19 Apr, 19 : 12:55 PM
चुनाव आयोग ने गुरुवार को अमेठी में एक दीवार पर कांग्रेस के न्याय स्कीम का बैनर के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। आचार संहिता उल्लंघन के इस मामले पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। आयोग के अनुसार बिल्डिंग के मालिक की इजाजत के बगैर यह बैनर वहां लगाया गया था।
Election Commission issued notice yesterday to Rahul Gandhi for violation of model code of conduct over Congress NYAY banner put up on a wall in Amethi. EC says banner was put up without permission of the owner of building. He has been asked to reply in 24 hours (file pic) pic.twitter.com/cmUInS7VmU
— ANI (@ANI) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 12:50 PM
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने एक शख्स द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई
Congress leader Hardik Patel files complaint with police after he was slapped during a rally in Surendranagar, Gujarat, earlier today. pic.twitter.com/ioZNWMjZy2
— ANI (@ANI) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 12:49 PM
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। शिवसेना से जुड़ सकती हैं। संजय राउत ने भी की पुष्टि
Sanjay Raut,Shiv Sena: Priyanka Chaturvedi will join Shiv Sena today pic.twitter.com/957p0hl35U
— ANI (@ANI) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 11:11 AM
एसपी-बीएसपी-आरएलडी की साझा रैली मैनपुरी में थोड़ी देर में होगी शुरू, बीएसपी चीफ मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर आयेंगे नजर
SP-BSP-RLD's joint rally to begin shortly in Mainpuri; BSP Chief Mayawati and Mulayam Singh Yadav to share the stage. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/yLgtaM3ytA
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 11:06 AM
पश्चिम बंगाल: नाडिया जिले के नोडल निर्वाचन अधिकारी अर्नब रॉय लापता हैं। वह बिपरादास चौधरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव ड्यूटी के लिए कल गये थे और लंच के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका है। वह ईवीएम और वीवीपैट के इंचार्ज थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
West Bengal: Nadia District Nodal Election Officer Arnab Roy is reportedly missing. He was at Bipradas Choudhury Polytechnic College for his poll duty yesterday and after lunch went untraceable. He is incharge of the EVMs and VVPATs. Police has begun investigation. (file pic) pic.twitter.com/5aUO9F66wG
— ANI (@ANI) April 19, 2019
19 Apr, 19 : 09:12 AM
पूर्व पीएम और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'अगर राहुल गांधी पीएम बने तो मैं उनका समर्थन करूंगा।'
Not going to retire; will be by Rahul's side when he becomes PM: Deve Gowda
— ANI Digital (@ani_digital) April 19, 2019
Read @ANI story | https://t.co/KU8NSiBi8Rpic.twitter.com/5KpjJhdGs6