पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरकार सक्षम हो तो IPL भी होते हैं और चुनाव भी चलता है
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 17:50 IST2019-05-17T08:15:27+5:302019-05-17T17:50:27+5:30

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव-2019 के सातवें चरण के लिए पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान चुनाव आयोग के विशेष निर्देश के बाद गुरुवार रात 10 बजे खत्म हो गये। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। सातवें और आखिरी चरण में देश भर की 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान है। इसमें वाराणसी जैसी हाई-प्रोफाइल सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में हैं। बहरहाल, आज की रैलियों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खरगौन में सुबह 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्य राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रचार में व्यस्त होंगे। लोकसभा चुनाव-2019 के पल-पल की अपडेट के लिए आप जुड़े रहिये lokmatnews.in से...
17 May, 19 : 05:19 PM
मीडिया को ममता जी से पूछना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में ही हिंसा क्यों होते हैं: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, 'बंगाल में भाजपा के 80 कार्यकर्ता मारे गए हैं। हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है। हमारे कारण हिंसा होती तो देश के हर हिस्से में होती। मीडिया को ममता जी से पूछना चाहिए कि वहीं ऐसा क्यों होता है?'
17 May, 19 : 05:16 PM
पीएम मोदी के पीसी पर राहुल गांधी का तंज, मैंने पीएम को चैलेंज किया कि आप बता दिजिए कि आपने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये क्यों दिए?
राहुल गांधी पीएम मोदी के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा, पहली बार प्रधानमंत्री प्रेस कांफ्रेस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि एक दो पत्रकार भेज दें तो उनसे मेरे भी सवाल पूछ लें तो नहीं जाने दिया। दरवाजा बंद कर दिया। (राहुल गांधी ने ये बात पीएम मोदी के पीसी के लिए कही।)
राहुल गांधी ने कहा, मैं पीएम को चैलेंज किया कि आप प्रेस को बता दिजिए कि आपने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये क्यों दिया इसका जवाब नहीं दिया उन्होंने।
17 May, 19 : 05:11 PM
नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है। हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं।
17 May, 19 : 05:09 PM
5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था।
17 May, 19 : 05:07 PM
बीजेपी ने घोषणा-पत्र में जो भी वादा किए हैं, वो पूरा किया जाएगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वादा किया है कि बीजेपी ने अपने घोषणा-पत्र में जो भी वादा किए हैं, उसको पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
17 May, 19 : 05:03 PM
पीएम मोदी ने कहा, मैंने एक भी चुनावी कार्यक्रम रद्द नहीं किया
पीएम मोदी ने कहा, मैंने एक भी चुनावी कार्यक्रम रद्द नहीं किया।
17 May, 19 : 05:02 PM
चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।
17 May, 19 : 05:00 PM
मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं, ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है।'
17 May, 19 : 04:58 PM
देश की जनता हमें पहले ज्यादा प्यार कर रही है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 23 मई को हम पत्रकार भाईयों को मिठाई जरूर खिलाएंगे। देश की जनता हमें पहले ज्यादा प्यार कर रही है।
17 May, 19 : 04:57 PM
पीएम मोदी ने कहा, हमने विश्न को प्रभावित किया है
पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब देश की सरकार सक्षम हो तो IPL भी होते हैं और चुनाव भी चलता है। पीएम मोदी ने कहा, हमने विश्न को प्रभावित किया है।
17 May, 19 : 04:51 PM
अमित शाह ने कहा- कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है
अमित शाह ने कहा, कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो किये। इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ नरेन्द्र मोदी जी ने संपर्क स्थापित किया
17 May, 19 : 04:50 PM
हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है।
17 May, 19 : 04:49 PM
2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, 'हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं।'
17 May, 19 : 04:46 PM
2019 में हम बहुत भारी बहुमत से जीत रहे हैं: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है।
अमित शाह ने पीसी में कहा, ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है।
ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है।
— BJP (@BJP4India) May 17, 2019
इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है।
मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है: श्री अमित शाह #DeshKaGauravModipic.twitter.com/PPRp18scZk
17 May, 19 : 02:27 PM
राहुल गांधी की सोलन में रैली.........
LIVE: Congress President @RahulGandhi addresses public meeting in Solan, Himachal Pradesh. #AbHogaNyayhttps://t.co/CJUfVEcUYX
— Congress (@INCIndia) May 17, 2019
17 May, 19 : 01:35 PM
हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी की रैली- देखिये, पीएम में इतना ज्ञान है, उन्होंने एयर फोर्स के लोगों को कहा घबराओ मत, बादलों से हमें फायदा मिलेग, रडार हवाई जहाज को बादलों में नहीं देख पायेगा। जिनको समझ है उनकी नहीं सुनते बस अपनी दुनिया में हैं।
Rahul Gandhi in Solan,Himachal Pradesh: Dekhiye PM mein itna gyan hai, unhone Air Force ke logon ko kaha ghabrao mat, badalon se hume fayda milega, radar hawai jahaz ko badalon mein nahi dekh payega. Jinko samajh hai unki nahi sunte, bas apni duniya mein hain pic.twitter.com/GdxIzrsBpC
— ANI (@ANI) May 17, 2019
17 May, 19 : 01:12 PM
मिर्जापुर में प्रियंका गांधी की रोडशो- अब आप समझ लीजिए कि आपने सबसे बड़े अभिनेता को अपना पीएम बना दिया है, इस से अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते, करना तो किसी ने कुछ नहीं था आपके लिये
Priyanka Gandhi Vadra in Mirzapur: Ab aap samajh lijiye ke apne duniye ke sabse bade abhineta ko apna PM bana diya hai, is se accha toh aap Amitabh Bachchan ko hi bana dete, karna toh kisi ne kuch nahi tha aapke liye. pic.twitter.com/oYrtXdGuwS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 17, 2019
17 May, 19 : 12:20 PM
मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी। अब आखिरी सभा मध्य प्रदेश के खरगौन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है जिस पर जिस पर अकसर ध्यान नहीं जाता। ये दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं: खरगौन में पीएम मोदी
17 May, 19 : 11:39 AM
गुलाम नबी आजाद ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि कांग्रेस दावा नहीं करेगी या प्रधानमंत्री पद में रुची नहीं रखती। हम निश्चित तौर पर बड़ी और इस देश की सबसे पुरानी पार्टी हैं। अगर हमें पांच साल सरकार चलाना है तो देश की बड़ी पार्टियों को मौका देना होगा।'
Ghulam Nabi Azad, Congress: No, this is not true that Congress will not claim or Congress is not interested in Prime Minister post. Of course we are the biggest and oldest political party. If we have to run the govt for five years biggest political party should be given a chance. pic.twitter.com/g31TFMHtJc
— ANI (@ANI) May 17, 2019
17 May, 19 : 10:46 AM
महाराष्ट्र: ठाणे से कांग्रेस-एनसीपी के उम्मीदवार आनंद परांजपे ने अपने जन्मदिन पर केक काटा। केट पर लिखा था- 'देश का चौकीदार ही चोर है।' (16.5.2019)
Maharashtra: Congress- NCP candidate from Thane, Anand Paranjpe cut a cake on his birthday with 'Desh ka Chowkidaar Hi Chor Hai' written on it. (16/05/19) pic.twitter.com/v8zWcjeJhZ
— ANI (@ANI) May 17, 2019
17 May, 19 : 10:43 AM
मध्य प्रदेश: आगर मालवा के जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाले बयान की रिपोर्ट मध्य प्रदेश चुनाव आयोग को सौंपी
Madhya Pradesh: District Election Officer, Agar Malwa District, has submitted his report to Madhya Pradesh Election Commission in the matter of Pragya Singh Thakur's statement "Nathuram Godse was, is and will remain a 'deshbhakt'"
— ANI (@ANI) May 17, 2019
17 May, 19 : 08:16 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज सलेमपुर, गोरखपुर में चुनावी रैली है।
17 May, 19 : 08:16 AM
उत्तर प्रदेश के चंदौली और मिर्चापुर में आज महागठबंधन की रैली होनी है।
17 May, 19 : 08:15 AM
प्रियंका गांधी का मिर्जापुर और कुशनगर में रोड शो, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश के सोलन में रैली