हिंसा के बाद कोलकाता में ममता बनर्जी का पैदल मार्च, वाराणसी में प्रियंका का रोडशो
LIVE
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 20:50 IST2019-05-15T08:20:28+5:302019-05-15T20:50:34+5:30

हिंसा के बाद कोलकाता में ममता बनर्जी का पैदल मार्च, वाराणसी में प्रियंका का रोडशो
लोकसभा चुनाव-2019 के सातवें चरण के लिए 19 मई को होने वाले मतदान से पहले बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं। 17 मई की शाम चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा और फिर 19 मई के बाद नतीजे का इंतजार होगा। चुनावी नतीजे 23 मई को आएंगे। बहरहाल, आज के चुनावी खबरों और रैलियों की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की ये रैलियां बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हैं। पीएम मोदी बिहार के पालीगंज, झारखंड के देवघर, पश्चिम बंगाल के बसीरहाट और डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह मध्य प्रदेश धार के मनावर और अलीराजपुर में रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए आप जुड़े रहिये www.lokmatnews.in से....
LIVE
15 May, 19 : 06:36 PM
काशी में प्रियंका गांधी का रोडशो
Varanasi: Congress General Secretary for eastern UP, Priyanka Gandhi Vadra pays tribute to Pandit Madan Mohan Malviya at Banaras Hindu University gate. pic.twitter.com/UiRl5Yov3X
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2019
15 May, 19 : 06:28 PM
#WATCH Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee holds a march from Beliaghata to Shyambazar. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/3p2GYk5VAl
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 05:55 PM
भारत में एक राज्य है जहां आम आदमी 'जय श्री राम' के नारे लगाता है तो कांग्रेस के सहयोगी जेल में डाल देते हैं: स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने हिमाचल प्रदेश पालमपुर में रैली करते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आप यहां 'जय श्री राम' के नारे लगा सकते हैं और आप गिरफ्तार नहीं होने वाले हैं। भारत में एक ऐसा राज्य है जहां आम आदमी 'जय श्री राम' के नारे लगाता है तो कांग्रेस के सहयोगी उसे जेल में डाल देते हैं।
Smriti Irani, BJP addressing a public meeting in Palampur, Himachal Pradesh: You are lucky that when you chant 'Jai Sri Ram', at least you are not arrested. Today in India, there is a state where if a common citizen merely says 'Jai Sri Ram' allies of Congress put him in jail. pic.twitter.com/DXNcqKmNog
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 05:06 PM
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर संवेदना प्रक्रट की
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बाशीरहाट रैली में कहा, ''मैं बीजेपी के पश्चिम बंगाल के उन साथियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिनकी पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के गुंडों ने हत्या की है। जो घायल हैं, उनके मैं जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकतंत्र के लिए आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।''
15 May, 19 : 04:55 PM
कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी समर्थक ने किया हंगामा
कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी समर्थक ने हंगामा किया है। हंगामा करने वाले शख्स ने खुद को बीजेपी समर्थक बताया है। मीडिया से बात करते वक्त उसने अपना नाम नचिकेता बताया है।
#WATCH Delhi: A man interrupts the media briefing by Congress Spokesperson Pawan Khera, shouts "Yogi Adityanath ko Ajay Singh Bisht kehna Bharatiya sanskriti ka apmaan hai, Vande Mataram, Bharat mata ki jai" pic.twitter.com/pRDNd7WKsc
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 03:21 PM
पश्चिम बंगाल के बारासात में योगी आदित्यनाथ ने कहा: पूरे देश में दुर्गा पूजा और मुहर्रम एक दिन होता है। यूपी में अधिकारी मुझसे पूछते हैं कि क्या हमें पूजा का समय बदल देना चाहिए? मैंने कहा-पूजा का समय नहीं बदलेगा, आपको बदलना ही है तो मुहर्रम के जुलूस का समय बदलिये।
UP CM Yogi Adityanath in Barasat, West Bengal: In whole country, Durga puja & Muharram fell on same day, in UP officers asked me, should we change timing of puja? I said, timing of the puja won't be changed, if you want to change timing, change the timing of Muharram procession. pic.twitter.com/diXyfvZ3n9
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 01:57 PM
दूसरे बल्लेबाज, गुजरात चुनाव के दौरान हिट विकेट होने के बाद से ही मैदान से बाहर थे। मुझे गाली देने के बाद से छिपे हुए थे। वो भी अब मैदान में पहुंच गए हैं और जमकर मुझे गालियां दे रहे हैं: पीएम मोदी
15 May, 19 : 01:54 PM
पांचवे चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग शुरु कर दी है। वरना इनकी हिम्मत नहीं है कि कप्तान से पूछे बिना मैच खेलने उतर जाए। एक नामदार के गुरु हैं, उन्होंने सिखों की भावनाओं की मजाक उड़ाते हुए कहा- हुआ तो हुआ: देवघर में पीएम मोदी की रैली
15 May, 19 : 11:58 AM
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोडशो में कल हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और विजय गोयल भी मौजूद
Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) holds protest against violence in BJP President Amit Shah's roadshow in Kolkata, West Bengal yesterday. Union Ministers Harsh Vardhan, Jitendra Singh and Vijay Goel also present pic.twitter.com/pIK872wgYF
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 11:47 AM
बिहार के पालीगंज में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली- भले ही कांग्रेस की नामदार परिवार हो या फिर बिहार का भ्रष्ट परिवार, उनके पास हजारों करोड़ों की संपत्ति है। ये पैसा कहां से आया। अगर उन्हें देश की चिंता होती और गरीबों की चिंता होती तो वे भ्रष्टाचार करने से पहले सोचते।
PM Narendra Modi in Paliganj, Bihar: Be it Congress' 'naamdaar' family or the corrupt family in Bihar, their assets are in thousands of crores now. From where the money came? If they had little care of the nation & the poor, they would have hesitated from doing corruption pic.twitter.com/aXSQ41LxfP
— ANI (@ANI) May 15, 2019
15 May, 19 : 11:36 AM
अगर कल कोलकाता में सीआरपीएफ नहीं होती, मेरा बचकर निकलना मुश्किल था: अमित शाह
15 May, 19 : 11:30 AM
राज्य में हिंसा का जितना कीचड़ खिलेगा, कमल भी उतना ही खिलेगा, मैं ममता दीदी की एफआईआर से डरने वाला नहीं: अमित शाह
15 May, 19 : 11:28 AM
बंगाल में ममता बनर्जी हार से घबराकर ऐसी हिंसा कर रही हैं: अमित शाह
15 May, 19 : 11:26 AM
अमित शाह ने कहा- मैं आज इस प्रेस वार्ता के माध्यम से चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि वह हस्तक्षेप करे। बंगाल के हिस्ट्रीशीटर को चुनाव के दिन अंदर रखा जाए। क्यों चुनाव आयोग चुप बैठा है? उनके ऑब्जर्बर क्या रहे हैं?
15 May, 19 : 11:22 AM
अमित शाह ने कहा- मीडिया की सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आने चाहिए। बीजेपी ने नहीं, ममता के लोगों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी। जब कॉलेज बंद हो गया था तो अंदर कोई कैसे गया। आप देखेंगे कि गेट टूटा ही नहीं, ऐसे में कमरे में कोई कैसे दाखिल हुआ। चाबी किसके पास थी। कॉलेज का कब्जा किस प्रशासन के पास है।
15 May, 19 : 11:20 AM
हिंसा को लेकर सुबस से इनपुट थी, कहा जा रहा था कि कुछ लड़के आकर हिंसा करेंगे: अमित शाह
15 May, 19 : 11:18 AM
अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस- इस चुनाव में बंगाल के अलावा कहीं हिंसा की खबर नहीं आई है। यह ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहा है। अगर बीजेपी हिंसा करती तो वह देश में कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और ऐसे में हर जगह हिंसा होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। ऐसे में साफ है कि टीएमसी इस हिंसा के पीछे है।
15 May, 19 : 09:59 AM
मायावती ने कहा- सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले लोग बीजेपी से ही जुड़े हैं। इतना ही नहीं मोदी सरकार दलित विरोधी है।
15 May, 19 : 09:57 AM
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस- बीजेपी पर दलितों को गुमराह करने का लगाया आरोप, पीएम मोदी शालीनताओं को पीछे छोड़ चुके हैं।