समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से सुरेंद्र शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2019 21:09 IST2019-03-15T07:29:19+5:302019-03-15T21:09:20+5:30
15 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से सुरेंद्र शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच शुक्रवार को दिल्ली में भीम आर्मी की रैली में चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने पीएम मोदी को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि वे उन्हें इस बार संसद नहीं जाने देंगे। चंद्रशेखर ने साथ ही अखिलेश यादव पर भी तंज कसा पर पूरे भाषण में बसपा सुप्रीम मायावती का नाम नहीं लिया। साथ ही चंद्रशेखर ने कहा कि उनका यूपी में 'महागबंधन' को पूरा समर्थन है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।
15 Mar, 19 : 08:47 PM
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को दिया इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है।
15 Mar, 19 : 07:15 PM
बीजेपी कल जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को होगी जिसके बाद पार्टी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर सकती है । इस सूची में अधिकतर नाम पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों से संबंधित होंगे । पहले चरण में 91 सीटों के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा ।
15 Mar, 19 : 07:02 PM
लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा ने 25 उम्मीदवारों की जारी की सूची
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा ने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
West Bengal: The Left Front announces a list of 25 candidates for Lok Sabha elections
— ANI (@ANI) March 15, 2019
15 Mar, 19 : 03:51 PM
बीजेपी-अपना दल में गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी और अपना दल ने आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
“फिर एक बार-मोदी सरकार” के संकल्प के साथ ‘भाजपा-अपना दल’ गठबंधन उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव साथ-साथ लडेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) March 15, 2019
अपना दल प्रदेश की दो सीटों पर चुनाव लडेगा, जिसमे श्रीमती @AnupriyaSPatel जी मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी और दूसरी सीट पर दोनों दलों के नेता बैठकर चर्चा करेंगे। pic.twitter.com/kBbuAyBs7m
15 Mar, 19 : 03:36 PM
पीएम मोदी को चुनौती
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बनारस में मोदी को हराने जाउंगा। मैंने 79 सीट पर समर्थन दिया है। नेता बनना होता तो रिजर्व सीट से लड़ता। मोदी जी को संसद नहीं जाने दूंगा। मोदी दलित विरोधी हैं।
15 Mar, 19 : 03:31 PM
चंद्रशेखर बोले- मुलायम सिंह यादव को टिकट क्यों दिया?
भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें तो उन्हें टिकट क्यों दिया? अखिलेश को जवाब देना पड़ेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर बात संविधान की आएगी तो भीमा कोरेगांव भी दोहरा देंगे।
15 Mar, 19 : 03:24 PM
चंद्रशेखर आजाद ने जंतर-मंतर पर भरी हुंकार
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका टारगेट दिल्ली में नीला झंडा लहराना है। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की बहन का आशीर्वाद उनके साथ है। चंद्रशेखर ने अपनी सारी संपत्ति समाज के नाम करने की घोषणा की।
15 Mar, 19 : 03:13 PM
शरद यादव ने चंद्रशेखर ज़िंदाबाद के नारे लगवाये
शरद यादव ने कहा कि आने वाला चुनाव नई आज़ादी का चुनाव है। मोदी अमित शाह के आने पर वोट देने अधिकार खत्म हो जाएगा।
15 Mar, 19 : 03:07 PM
आने वाला चुनाव नई आज़ादी का चुनाव है। मोदी अमित शाह के आने पर वोट देने अधिकार खत्म हो जाएगा: शरद यादव
15 Mar, 19 : 02:56 PM
चंद्रशेखर जंतर-मंतर में जारी भीम आर्मी की रैली में पहुंचे। शरद यादव भी मंच पर मौजूद हैं।

15 Mar, 19 : 02:32 PM
हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व MP अरविंद शर्मा बीजेपी में शामिल
कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद रह चुके अरविंद शर्मा शुक्रवार (15 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा के सीएम की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन किया है।
Delhi: Former Congress MP from Haryana Arvind Sharma joins BJP in presence of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/KNT9wsaShQ
— ANI (@ANI) March 15, 2019
15 Mar, 19 : 02:21 PM
समाजवादी पार्टी ने चार उम्मीदवार की घोषणा की। सपा ने गोंडा सीट से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन और संभल सीट से शफीकुर रहमान को उम्मीदवार घोषित किया है।
15 Mar, 19 : 01:59 PM
सुल्तानपुरी से आप विधायक संदीप वाल्मीकि ने रैली में कहा- 'देश के सबसे बड़े दलित नेता चंद्रशेखर है। देश को दूसरा कांशीराम मिल गया है'
15 Mar, 19 : 01:59 PM
भीम आर्मी की रैली में कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर भी आ रही हैं।
15 Mar, 19 : 12:44 PM
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कुछ देर में पहुँचेने वाले हैं। यहां हज़ारों की संख्या में देश भर से कार्यकर्ता आये हुए हैं
15 Mar, 19 : 12:05 PM
बहुजन हुंकार रैली के लिए जंतर-मंतर पर भीड़ जुटनी शुरू

15 Mar, 19 : 07:34 AM
फड़णवीस और उद्धव शुक्रवार से संयुक्त चुनावी बैठकें करेंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी के कुछ चुनिंदा सदस्यों के साथ शुक्रवार से संयुक्त चुनावी बैठकें करेंगे। पहली बैठक अमरावती में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी और दूसरी बैठक नागपुर में दोपहर बाद तीन बजे होगी।
15 Mar, 19 : 07:33 AM
राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा पहुंचेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा पहुंचेंगे जहां वह बारगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख के साथ छत्तीसगढ़ के मंत्री टी. एस. सिंह देव ने गुरुवार दिन में राहुल गांधी के जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांधी पिछली बार 2015 में बारगढ़ आए थे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष यहां किसानों और कृषि से जुड़ा मुद्दा उठा सकते हैं।
15 Mar, 19 : 07:30 AM
चंद्रशेखर की अस्पताल से छुट्टी, दिल्ली में करेंगे रैली
चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ऐलान किया कि शुक्रवार को बहुजन हुंकार रैली दिल्ली में जरूर करेंगे।