Lok Sabha Election: सिर्फ आजम खान को नहीं, बल्कि सपा और बसपा को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए: अमित शाह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2019 13:54 IST2019-04-15T08:39:31+5:302019-04-15T13:54:20+5:30

Lok Sabha Election: सिर्फ आजम खान को नहीं, बल्कि सपा और बसपा को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए: अमित शाह
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तमाम पार्टियों और उम्मीदवारों का प्रचार अभियान चरम पर है। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है और इसके लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम थम जाएगा। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात में तीन रैलियां करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच ईवीएम को लेकर भी विपक्ष हमलावर है। बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होने हैं। आखिरी चरण का मतदान 19 मई है जबकि वोटों की गिनती 23 मई को होगी। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
15 Apr, 19 : 03:52 PM
बीजेपी ने यूपी से सात और उम्मीदवारों की घोषणा की। रवि किशन गोरखपुर से और संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद से लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Elections 2019: Bharatiya Janata Party announces list of seven candidates for Uttar Pradesh ; Ravi Kishan (in file pic) to contest from Gorakhpur and Praveen Nishad to contest from Sant Kabir Nagar (Sharad Tripathi is the sitting MP from Sant Kabir Nagar) pic.twitter.com/myUwtpOF50
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
15 Apr, 19 : 01:55 PM
सिर्फ आजम खान को नहीं, बल्कि सपा और बसपा को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए: अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आजम खान द्वारा जया प्रदा पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा है, "न सिर्फ आजम खान को, बल्कि (गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहीं) समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.."
BJP President Amit Shah: Not only Azam Khan, but both Samajwadi Party and Bahujan Samaj Party should apologize to the crores of women in our country pic.twitter.com/MoAkv5Rgkp
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
15 Apr, 19 : 12:34 PM
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने झारखंड के हजारीबाग से गोपाल साहू को दिया टिकट
Gopal Sahu declared as Congress candidate for #LokSabhaElections2019 from Hazaribagh, Jharkhand
— ANI (@ANI) April 15, 2019
15 Apr, 19 : 10:34 AM
उन्हें चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग जीतेंगे तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं रह पायेगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, क्या तब आब संतुष्ट होंगे? आपको लगता है कि मैं डर जाऊंगी, रामपुर को छोड़ कर चली जाऊंगी, मैं नहीं जाऊंगी: जया प्रदा
Jaya Prada: He shouldn't be allowed to contest elections. Because if this man wins, what will happen to democracy? There'll be no place for women in society. Where will we go? Should I die, then you'll be satisfied? You think that I'll get scared & leave Rampur? But I won't leave pic.twitter.com/85EuDaoZd8
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
15 Apr, 19 : 10:27 AM
आजम खान के बयान पर जया प्रदा ने कहा- 'यह मेरे लिए नहीं है। आपको याद होगा जब मैं 2009 में उम्मीदवार थी, तब उनके मेरे खिलाफ टिप्पणी के बाद मुझे किसी का साथ नहीं मिला था। मैं दोहरा भी नहीं सकती कि उन्होंने क्या कहा था। मुझे नहीं मालूम मैंने उनका क्या बिगाड़ा है जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं।'
Jaya Prada on Azam Khan's remark:It isn't new for me,you might remember that I was a candidate from his party in'09 when no one supported me after he made comments against me.I'm a woman&I can't even repeat what he said.I don't know what I did to him that he is saying such things pic.twitter.com/KEKzFvlQbF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
15 Apr, 19 : 09:45 AM
आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने का है मामला
FIR has been registered against Samajwadi Party leader Azam Khan for his comment 'main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai'. (File pic) pic.twitter.com/7srNhNoue2
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019