Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर उतरने से रोका गया, रैली रद्द

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2019 19:41 IST2019-04-13T08:11:16+5:302019-04-13T19:41:24+5:30

lok sabha elections 2019 news today 13th april in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर उतरने से रोका गया, रैली रद्द

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हो गया। अब सभी पार्टियों की नजरें 18 अप्रैल पर टिकी हैं जब दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तमाम दूसरी पार्टियों के नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। आखिर चरण के वोट 19 मई को डाले जाने हैं। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

LIVE

Get Latest Updates

13 Apr, 19 : 05:52 PM

राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा चुनाव 2019 झूठ और सच के बीच की लड़ाई है

राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव अनिल अंबानी और साधारण लोगों के बीच, चोरों और ईमानदारों के बीच और झूठ- सच के बीच की लड़ाई है।  

13 Apr, 19 : 04:31 PM

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से पश्चिम बंगाल सरकार का इनकार

पश्चिम बंगाल सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिसके वजह से उनकी सिलिगुड़ी में प्रस्तावित रैलियो को रद्द कर दिया गया है।

13 Apr, 19 : 04:22 PM

SP-BSP-RLD उम्मीदवार ने कहा- मथुरा में हेमा मालिनी से मेरे ज्यादा समर्थक

हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा सीट से सपा-बसपा-आरएलडी के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि उन्हें हेमा से ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा- 'चेहरे से आपको कौन ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखता है, हेमा मालिनी तो मेकअप करती हैं, मैं बिना मेकअप के हूं। जनता से भी मुझे अच्छा बल मिल रहा है। क्योंकि मैं यहां का स्थानीय हूं।' 



 

13 Apr, 19 : 03:29 PM

बदायूं में मायावती की रैली, कहा- 'हमारे अली और बजरंगबली दोनो हैं। बजरंगबली इसलिए भी क्योंकि ये मेरी दलित जाति से जुड़े हुए हैं। इनकी जात की खोज मैंने नहीं खुद यूपी सीएम ने की है।' 



 

13 Apr, 19 : 03:21 PM

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी की रैली- 'मैं सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि सीपीएम के लिए वोट मत करो, कांग्रेस को भी वोट देकर इसे बर्बाद मत करो। मैं कांग्रेस में थी और फिर इसे छोड़ कर मैंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी बनाई और अब आप विकास देख रहे हैं।' 



 

13 Apr, 19 : 02:35 PM

शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से इनकार कर दिया है। हरियाणा में बीजेपी को शिरोमणि अकाली दल (बादल) बिना शर्त समर्थन कर रही है। बीजेपी इससे पहले पंजाब और उत्तराखंड में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

13 Apr, 19 : 12:09 PM

थेनी में पीएम मोदी की रैली- 'कुछ दिनों पहले डीएमके सुप्रीमो ने 'नामदार' को पीएम उम्मीदवार को तौर पर प्रोजेक्ट किया था जब कोई भी इसे स्वीकर करने के लिए तैयार नहीं था, यहां तक कि उनके महामिलावटी दोस्त भी, क्यो? क्योंकि ये सभी पीएम बनने की लाइन में हैं और यह पद पाने का सपना रखते हैं।'

13 Apr, 19 : 11:48 AM

तमिलनाडु के थेनी में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली- जलियावाला बाग के शहीदों को पीएम मोदी ने किया याद 



 

13 Apr, 19 : 08:13 AM

पीएम मोदी की आज तमिलनाडु के थेनी, रामनाथपुरम और कर्नाटक के मैंगलोर सहित बेंगलुरु साउथ में रैली।

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 13th april in hindi chunav breaking news top headlines