लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election :बंगाल में सबसे ज्यादा 80.16 फीसदी मतदान, दूसरे नंबर पर झारखंड में 64.46 प्रतिशत पड़े वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 21:29 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के तहत छठे चरण के लिए रविवार (12 मई) को देश भर की 59 सीटों पर मतदान हुआ। अब सातवें चरण के मतदान की तैयारी है। सातवें चरण में 19 मई को मतदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चार रैलियां कीं। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी चार रैलियों को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और देवरिया सहित मध्य प्रदेश के खंडवा और इंदौर में जनसभाएं कीं। अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के विलासपुर, चंबा और सिरमौर में रैलियां कीं। इसके लिए अलावा उन्होंने पंजाब के अमृतसर में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

12 May, 19 07:16 PM

बंगाल में सबसे ज्यादा 80.16 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के छठें चरण में शाम सात बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। यहां 80.16 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

12 May, 19 06:50 PM

दिग्विजय सिंह ने नहीं डाला अपना वोट

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के भोपाल से चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह 12 मई को हुए छठें चरण के मतदान में अपना ही वोट नहीं डाल पाए। उन्हें मध्य प्रदेश के राजगढ़ में वोट डालने पहुंचना था। वोट न डाल पाने के पीछे क्या वजह रही, यह पता नहीं चल पाया है लेकिन दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने इसका पछतावा जाहिर किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''हां मैं वोट डालने राजगढ़ नहीं जा पाया और इसका खेद है। अगली बार मैं अपना नाम भोपाल में पंजीकृत करूंगा।''

12 May, 19 05:44 PM

'भगवा पर आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बचोगे'

मध्य प्रदेश के खंडवा में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, ''ये कितने भी हवन करा दें, कितने भी जनेऊ दिखा दें, ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें लेकिन भगवा में जो आतंकवाद के दाग लगाने की उन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस या 'महामिलावटी' कभी नहीं बच पाएंगे।''

12 May, 19 02:10 PM

यूपी के देवरिया में पीएम मोदी- एसपी-बीएसपी आतंकवाद से नहीं लड़ सकते। ऐसे लोग गली के गुंड़ों को भी नियंत्रित नहीं कर सकते फिर ये आतंकवाद से कैसे लड़ेंगे? वोट काटने वाली कांग्रेस पार्टी की नीतियों से आतंकवाद और नकस्लवाद बढ़ा।  

12 May, 19 01:40 PM

ऐसा पहली बार है जब विपक्ष ने भ्रष्टाचार को मुद्दा नहीं बनाया क्योंकि मोदी सरकार के दौरान इसे मिटा दिया गया : अमित शाह

12 May, 19 01:33 PM

मोदी अगर फिर से सत्ता में आए तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया जाएगा: हिमाचल प्रदेश में अमित शाह की रैली  

12 May, 19 12:17 PM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्या हमारे जवान आतंकवादियों पर गोलीबारी करने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति लेंगे : पीएम मोदी

12 May, 19 12:09 PM

गरीब को गंदगी में रहने का शौक नहीं होता, वो उसकी मजबूरी होती है। लेकिन इन महामिलावटी लोगों ने कभी इस बारे में नहीं सोचा। मैंने स्वच्छ भारत अभियान चलाया, 10 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए: कुशीनगर में पीएम मोदी  

12 May, 19 12:09 PM

जब इन्हें लोगों को मौका मिला तो इन लोगों ने कोयला घोटाला कर दिया। जब मुझे सेवा का अवसर मिला तो मैंने 7 करोड़ गरीब माताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुंए से मुक्ति दिलाई। जब इन्हें मौका मिला, तो इन लोगों ने अपने लिए लाखों-करोड़ों के बंगले बना लिए। जब मुझे सेवा का अवसर मिला तो मैंने मेरा बंगला नहीं बनाया बल्कि देश के गरीबों के लिए डेढ़ करोड़ घर बनाए: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 

12 May, 19 12:08 PM

आज जो लोग मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, जब उन्हें आपकी सेवा का मौका मिला तो उन्होंने अपने लिए सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति खड़ी कर ली। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, पांच साल से देश का प्रधानमंत्री हूं और मेरा बही खाता भी देश के सामने है: पीएम मोदी

12 May, 19 11:58 AM

यूपी के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली- आज सुबह पता चला कि कश्मीर में आतंकवादियों को हमारी सेना ने मार गिराया। अब कुछ लोगों की ये परेशानी है कि आज जब मतदान चल रहा है मोदी ने आतंकवादियों को क्यों मारा?  

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया