Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी की आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में रैली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 08:47 IST2019-04-12T07:58:39+5:302019-04-12T08:47:49+5:30

lok sabha elections 2019 news today 12th april in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी की आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में रैली

लोकसभा चुनाव लाइव अपडेट

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को समाप्त हो गया। अब सभी की नजरें दूसरे चरण पर है। दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को है। बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

12 Apr, 19 : 12:19 PM

अहमदनगर में पीएम मोदी: 'कांग्रेस-एनसीपी ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। मुझे कांग्रेस के लोगों से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि ये पाप उन्ही की पैदावार है।'
 

12 Apr, 19 : 12:00 PM

महाराष्ट्र के अहमदनगर में पीएम मोदी की रैली: 'बीते पांच वर्ष में जनभागीदार से चलने वाली एक मज़बूत, निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। उससे पहले 10 वर्ष तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है।'
 

12 Apr, 19 : 11:54 AM

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारास्वामी ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- 'वे जो सीमाओं की रक्षा करते हैं वे पैसे वाले लोगों के बच्चे नहीं है। वे गरीब परिवार से आते हैं जिनके पास दो वक्त का खाना भी नहीं होता। यहां एक पीएम है जो उनके त्याग का राजनीतिकरण कर रहा है।' 



 

12 Apr, 19 : 09:09 AM

नरेंद्र मोदी की महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में रैली है।

Web Title: lok sabha elections 2019 news today 12th april in hindi chunav breaking news top headlines