लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Live Updates: अमेठी में राहुल गांधी ने रोडशो के बाद भरा पर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 12:50 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण के लिए 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। हालांकि, तमाम दूसरे सीटों के लिए प्रचार जारी है। इसी के तहत प्रधानमंत्री आज गोवा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जबकि दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से नामांकन भरेंगे। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती है। नामांकन भरने से पहले राहुल अमेठी में एक रोडशो भी करेंगे। राहुल इस बार दो सीटों वायनाड और अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

10 Apr, 19 01:00 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारास्वामी मांड्या लोकसभा क्षेत्र में अपने बेटे लिए चुनाव प्रचार करते हुए.. 

10 Apr, 19 12:55 PM

राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन भरा। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।  

10 Apr, 19 12:23 PM

अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन से पहले सोनिया गांधी भी कलेक्ट्रेट पहुंच गई हैं। 

10 Apr, 19 12:10 PM

अमेठी में 2004 से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी, आज रोडशो के बाद भरेंगे अपना नामांकन...

10 Apr, 19 12:06 PM

नामांकन भरने से पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी का रोडशो, प्रियंका गांधी वाड्रा और-रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद... 

10 Apr, 19 11:45 AM

मोदी हटाने के सिवाय इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस आज सरदार पटेल के सपनों के साथ-साथ हर हिंदुस्तानी की भावना को चोट पहुंचा रही है: जूनागढ़ में पीएम मोदी

10 Apr, 19 11:44 AM

गुजराज के जूनागढ़ में पीएम मोदी की रैली- 'पिछले तीन-चार दिनों में आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं के घर से कैश निकल रहे हैं। एमपी सरकार के अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक को एटीएम में बदल दिया है और अब उन्होंने एमपी को भी एटीएम में बदल दिया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी यही होगा।'  

10 Apr, 19 10:48 AM

राहुल गांधी अमेठी पहुंच चुके हैं।  

10 Apr, 19 10:25 AM

अमेठी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी यहां से 2004 से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और हर बार उन्हें जीत हासिल हुई है... 

10 Apr, 19 10:23 AM

राहुल गांधी अमेठी पहुंचे, थोड़ी देर में रोडशो शुरू करेंगे। इसके बाद वह यहां से नामांकन भरेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos