कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में 'बीजेपी समर्थक' का हंगामा, कहा- योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 17:45 IST2019-05-15T16:59:13+5:302019-05-15T17:45:37+5:30
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में एक शख्स ने हंगामा किया। शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया। नचिकेता ने खुद को बीजेपी समर्थक बताया। हंगामे के बाद शख्स को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर कर दिया गया।

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में 'बीजेपी समर्थक' का हंगामा, कहा- योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में एक शख्स ने हंगामा किया। शख्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया और मांग की कि जिन लोगों के भी माता-पाता विदेशी मूल के हैं उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। हंगामे के बाद शख्स को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर कर दिया गया।
शख्स ने जब हंगामा शुरू किया उस वक्त कांग्रेस नेता पवन खेड़ा प्रेस कांफेंस कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस नेता रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर पत्रकारों को संबोधित करने वाले थे।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 6 छह चरणों का मतदान हो चुका है और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह के काफिले में गाड़ी पर हुए कथित हमले को हत्या की साजिश बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 'गुंडों की सरकार' है। प्रदेश में ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं थी।
#WATCH Delhi: A man interrupts the media briefing by Congress Spokesperson Pawan Khera, shouts "Yogi Adityanath ko Ajay Singh Bisht kehna Bharatiya sanskriti ka apmaan hai, Vande Mataram, Bharat mata ki jai" pic.twitter.com/pRDNd7WKsc
— ANI (@ANI) May 15, 2019
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अदिति सिंह मामले में कहा कि यह कांग्रेस के ही दो गुटों में आपसी विरोध का नतीजा है।
बता दें कि मंगलवार (14 मई) को दोपहर के वक्त कठवारा नाम की जगह के पास रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर अदिति सिंह की गाड़ी समेत तीन गाड़ियों के पलटने की खबर आई थी। इस हादसे में अदिति सिंह को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें टांके लगाए गए। अदिति सिंह ने इस बार रायबरेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार दिनेश प्रताप के भाई अवधेश सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। दरअसल, अवधेश सिंह रायबरेली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। अदिति सिंह का कहना है कि वह इसी वोटिंग में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ जा रही थीं।