लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के दिग्गज नेता शकील अहमद हो सकते बागी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 02:48 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता डा. शकील अहमद मधुबनी से चुनाव लड़ सकते हैं. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शकील अहमद 16 अप्रैल को मधुबनी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

Open in App

बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. सूत्रों की अगर मानें तो मधुबनी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. शकील अहमद निर्दलीय चुनाव लडने की तैयीरा में हैं. ऐसे में अब कांग्रेस और महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच मधुबनी लोकसभा सीट पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता डा. शकील अहमद मधुबनी से चुनाव लड़ सकते हैं. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शकील अहमद 16 अप्रैल को मधुबनी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने मधुबनी निर्वाचन आयोग से एनआर (नाजिर रसीद) कटवा लिया है.

खबर है कि उन्होंने अपने नाम से ही ये एनआर कटवाया है. बता दें कि नामांकन से पहले किसी भी उम्मीदवार को एनआर कटवाना पडता है. इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करवाना पडता है. कहा जा रहा है कि अगर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव नहीं लडे तो वह स्वतंत्र रूप से नामांकन दाखिल कर सकते हैं. मधुबनी से महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी की ओर से बद्री पूर्वे को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस के विधायक अमित टुन्ना ने भी फ्रेंडली फाइट की वकालत की है.

उन्होंने कहा कि शिवहर में कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है और पार्टी कहे तो वे चुनाव लडने को तैयार हैं. बता दें कि झारखंड की चतरा सीट पर भी कांग्रेस और राजद के बीच फ्रेंडली फाइट हो रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद महागठबंधन के इस फैसले से नाराज चल रहे है और इसी कडी में वो मधुबनी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड]ने की तैयारी कर रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है