लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2019: राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में होगा मतदान, 23 मई को मतगणना

By स्वाति सिंह | Updated: March 10, 2019 19:45 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इसबार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। सभी सीटों के लिए मतगणना 23 मई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहला मतदान 29 अप्रैल को 13 लोक सभा सीटों के लिए और दूसरा 6 मई को 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

राजस्थान में लोक सभा की कुल 25 सीटें हैं। बीते लोक सभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अजमेर और अलवर के मौजूदा सांसदों के निधन के बाद वहां बीते वर्ष उपचुनाव हुए थे। उपचुनावों के आए नतीजों के बाद दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में चली गई।

प्रदेश में ये हैं लोकसभा 25 सीटें

01.जयपुर02. जयपुर ग्रामीण23.सीकर04. चूरू07. झुंझुनूं06. दौसा07.अलवर08. टोंक-सवाईमाधोपुर09. उदयपुर10.  भीलवाड़ा11. राजसमंद12. चित्तौड़गढ़13. जोधपुर14. नागौर15. अजमेर16. बीकानेर17. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़18.बाड़मेर-जैसलमेर19.जालोर-सिरोही20. पाली21.भरतपुर22.करौली-धौलपुर23. बांसवाड़ा24.कोटा-बूंदी25. झालावाड़-बारां

गौरतलब है कि राजस्थान की 25 सीटों में से 7 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आरक्षित हैं।

कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 91 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां