लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2019: दिल्ली की 7 सीटों के लिए 12 मई को मतदान, 23 मई को घोषित होंगे नतीजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2019 19:27 IST

भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी यानी 23 मई को शाम तक पता चल जाएगा अगली सरकार किसकी बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 के लोकसभा चुनाव में  दिल्ली के 7 सीटों के लिए हुए आम चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सूफड़ा साफ कर दिया था। दिल्ली में छठे चरण में चुनाव आयोजित होगा। दिल्ली के मतदाता 12 मई को अपना सांसद चुनने के लिए वोटिंग करेंगे।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी यानी 23 मई को शाम तक पता चल जाएगा अगली सरकार किसकी बनेगी। 

दिल्ली में छठे चरण में चुनाव आयोजित होगा। दिल्ली के मतदाता 12 मई को अपना सांसद चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। यहां लोकसभा की सात सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे-

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में  दिल्ली के 7 सीटों के लिए हुए आम चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सूफड़ा साफ कर दिया था। फिलहाल दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से डॉक्टर उदित राज, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी सांसद हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे-

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीट, बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में ऐतिहासिक मतदान होगा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद कहा, 'मैं देश की 130 करोड़ जनता से अपील करता हूं कि वे इस चुनाव में बीजेपी को अपना आशीर्वाद दें।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलचुनाव आयोगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे