लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: घर बैठे आसानी से ऑनलाइन बनवाएं वोटर आईडी कार्ड, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2019 18:12 IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2019 में लगभग 1।5 करोड़ मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार वोट देंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक आपना ना वोटर लिस्ट से नहीं जुड़वाया तो 20 मार्च तक आखिरी मौका है। 

Open in App

निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश की कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। जबकि मतगणना 23 मई को होगी। नेताओं के साथ-साथ वोटर्स ने भी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो लोकसभा चुनाव 2019 में लगभग 1.5 करोड़ मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार वोट देंगे। ऐसे में अगर आपने अब तक आपना ना वोटर लिस्ट से नहीं जुड़वाया तो 20 मार्च तक आखिरी मौका है। 

घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बनवाएं वोटर आईडी

वोटर आईडी बनवाने के लिए अब आपको ज्यादा मेहनत नहीं करणी पड़ेगी बल्कि आप घर बैठे अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पुराने वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती है तो उसके लिए भी आप ऑनलाइन ही सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर लॉग इन करना होगा। यहां आपको नया फॉर्म भरने या पुराने फॉर्म में गलती सुधारने के लिए एक निर्धारित फॉर्म भरना होगा। 

लेकिन यह सुविधा केवल 20 मार्च तक वैलिड है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने एक एप भी लांच किया है।इस एप से आप नए रजिस्ट्रेशन के बारे में एसएमएस एलर्ट से आयोग के अफसरों को सूचित करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में लगभग 7,500 निर्वाचन अधिकारियों को ऑनलाइन और एप से जोड़ा गया है।

वोटर आईडी बनाने के लिए ये होंगे जरुरी दस्तावेज 

- एक पासपोर्ट साइज फोटो 

-पहचान पत्र के लिए जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट में से कोई एक का होना आवश्यक है।

-इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन-बिजली-पानी का बिल हो सकता है।

-सारी जरूरी भरने के बाद आप अपने फॉर्म स्थिति को लगातार ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

-सभी प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने में आपका वोटर आईडी रिलीज कर दिया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है