लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के शत्रु शामिल होंगे कांग्रेस में, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: March 27, 2019 08:04 IST

शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है और इस बार भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र से उनके बजाए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस को करीबी 8 फीसदी मत मिले थे। शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है।

करीब तीन दशक से भाजपा से जुड़े रहे नेता और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगे और वह पटना से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी।

पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को नई दिल्ली में पार्टी में शामिल होंगे।

वह पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या शत्रुघ्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शामिल होंगे, तो सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में शीर्ष नेता होंगे लेकिन यह नहीं बता सकते कि कौन कौन खासतौर पर उस समय मौजूद रहेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है और इस बार भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र से उनके बजाए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कभी भाजपा के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे। उनके इस व्यवहार से यही कयास लगाए जा रहे थे कि वह दूसरे दलों में शामिल हो सकते हैं।

बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है। हाल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये दरभंगा सांसद कीर्ति आज़ाद के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि यह पार्टी द्वारा तय किया जाएगा।

लोकसभा की दरभंगा सीट को लेकर महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान जारी है। कांग्रेस जहां आजाद को दरभंगा से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है वहीं राजद अपने वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को वहां से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हापटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह