लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: फर्स्ट फेज, 1279 प्रत्याशी मैदान में, हर छठा उम्मीदवार दागी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 01:05 IST

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआम चुनाव के इस चरण में कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा

हर दल के दिग्गजों के लगातार चले धुआंधार चुनाव प्रचार के बीच संग्राम का पहला द्वार 11 अप्रैल को खुलेगा। मतदान के साथ न सिर्फ लोकतंत्र के सबसे बड़े इस पर्व में जन का भी प्रवेश हो जाएगा बल्कि यह सात चरणों में होने वाले मतदान में जनादेश की शुरुआती झलक भी दे जाएगा। 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले 1279 उम्मीदवारों में से 213 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, जबकि 146 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कई दिग्गजों की किस्मत पर फैसला

कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला इस चरण के दौरान ईवीएम में बंद हो जाएगा। आम चुनाव के इस चरण में कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 559 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। गाजियाबाद सीट पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह और नागपुर से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की सीट गौतमबुद्ध नगर और संजीव बालियान की सीट मुजफ्फरनगर और सत्यपाल सिंह की सीट बागपत पर भी चुनाव है। 

हर छठा उम्मीदवार दागी

ऐसे में इस तरह के उम्मीदवारों की भी कमी नहीं है, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले 1279 उम्मीदवारों में से 213 के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, जबकि 146 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं, जो जमानत पर बाहर हैं।

37 लोकसभा क्षेत्र संवेदनशील

इस चरण में 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन संवेदनशील सीटों पर 3 से ज्यादा ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वोटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बलों और एजेंसियां ने कमर कस ली है। हर मतदान केंद्र पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इसी तरह से संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

पहले चरण में कहां-कहां चुनाव 

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान होगा। 

आंध्र में लोकसभा और विधानसभा एक साथ

आंध्र की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर साथ चुनाव 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान कराया जाएगा। आंध्र में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, वाईएसआरकांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी के साथ ही तीसरे प्लेयर के तौर पर अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेना है। तेलंगाना की भी सभी 17 सीटों पर पहले चरण में चुनाव होगा। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह