लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: NDA को बिहार में लगा पहला झटका, बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल ने निर्दलीय पर्चा भरा

By निखिल वर्मा | Updated: March 27, 2019 10:14 IST

सीमांचल में कटिहार में ही बीजेपी सबसे मजबूत है। यहां पूर्व सांसद निखिल चौधरी ने 1999, 2004, 2009 लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की है। 

Open in App
ठळक मुद्देकटिहार की सीट एनडीए में जेडीयू को गई है। दुलाल चंद्र गोस्वामी उम्मीदवार होंगे।कटिहार सीट से 1999, 2004, 2009 में बीजेपी के निखिल कुमार चौधरी जीते थे।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बिहार से एनडीए के लिए बुरी खबर है। कटिहार संसदीय सीट पर बीजेपी के बागी एमएलसी अशोक अग्रवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर दिया है। कटिहार में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है।

कटिहार लोकसभा क्षेत्र इस बार जेडीयू के खाते में जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है। जेडीयू के टिकट पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दुलालचंद्र गोस्वामी उम्मीदवार है।

इससे पहले बीजेपी नेता और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा था कि उन पर कार्यकर्ताओं की तरफ से निर्दलीय भी लड़ने का दबाव है। बता दें कि सीमांचल में कटिहार में ही बीजेपी सबसे मजबूत है। यहां बीजेपी के टिकट पर पूर्व सांसद निखिल चौधरी ने 1999, 2004, 2009 लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की है। 

बता दें कि बांका लोकसभा सीट से बिहार  के दिवगंत कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। यह सीट इस बार जेडीयू के खाते में जाने से पुतुल कुमारी का पत्ता कट गया है। 

2014 में बीजेपी की तरफ से पुतुल कुमारी को बांका सीट से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन मोदी लहर में भी आरजेडी के उम्मीदवार जयप्रकाश यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

2010 में दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल कुमारी उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया