Lok Sabha Election: दिल्ली के अशोका होटल पहुंचे नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे, अमित शाह ने रात्रिभोज का किया है आयोजन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 21:00 IST2019-05-21T07:24:11+5:302019-05-21T21:00:22+5:30

Lok Sabha Election: दिल्ली के अशोका होटल पहुंचे नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे, अमित शाह ने रात्रिभोज का किया है आयोजन
लोकसभा चुनाव 2019 में सभी चरणों का मतदान रविवार को संपन्न हो गया है। रविवार शाम को EXIT POLLS 2019 में मोदी सरकार दोबारा बनती दिख रही है। इस बीच आज 21 मई को दिल्ली में विपक्ष और एनडीए अगली सरकार बनाने के लिए अपनी रणनीतियां बनाने के लिए बैठक करने वाले हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
21 May, 19 : 07:50 PM
एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दिल्ली के अशोका होटल पहुंच गए हैं. अमित शाह ने आज एनडीए के सभी सहयोगियों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है, जहां 23 मई को लेकर रणनीतियों पर चर्चा होगी.
Delhi: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray and Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrive at Ashoka Hotel for NDA leaders dinner pic.twitter.com/V8eynhA42I
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 05:45 PM
पीएम मोदी कैबिनेट मीटिंग के लिए बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच चुके हैं. अमित शाह ने उनका अभिवादन किया है. निर्मला सीतारमण, मेनका गांधी और तमाम बीजेपी के बड़े नेता आज 23 मई को लेकर रणनीति तय करेंगे.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters for the meeting of Union Council of Minsters. pic.twitter.com/PJDrZb3feT
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 03:01 PM
दिल्ली: ईवीएम के मुद्दे पर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे विपक्ष के नेता
Delhi: Opposition leaders arrive at Election Commission, to meet EC officials over EVMs pic.twitter.com/mGwPwCHm20
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 01:55 PM
बैठक में गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत भी मौजूद
Delhi: A meeting of opposition leaders is underway at the Constitution Club of India. pic.twitter.com/0AB86GJ2zB
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 01:50 PM
टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक शुरू हो चुकी है।
21 May, 19 : 01:23 PM
ईवीएम पर सवाल फर्जी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ईवीएम पर सवाल फर्जी है। ईवीएम के आने से चुनाव पारदर्शी हुए है। इस टेक्नोलॉजी पर कई बार सवाल हुए है और चुनाव आयोग ने बार बार जवाब दिया है।
Bihar CM Nitish Kr: Questions on EVM is bogus. After introduction of EVMs, elections have become transparent. It's a technology which has been questioned multiple times&have been answered by EC...Faction which begins losing says there were discrepancies in elections. It's not new pic.twitter.com/Om4m9x9pRz
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 12:37 PM
अखिलेश से मिले संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संजय सिंह ने मीडिया से कहा, उत्तर प्रदेश में महागठबंधन 60 से ज्यादा सीटें जीत रही है।
Sanjay Singh, AAP after meeting SP chief Akhilesh Yadav: I feel the gathbandhan will get more than 60 seats in UP. BJP will be wiped off across the country. Exit polls will prove to be completely false, like it had happened before. Opposition will form a strong govt at the centre https://t.co/WXQ8P1CYqO
— ANI UP (@ANINewsUP) May 21, 2019
21 May, 19 : 11:06 AM
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम वोट और वीवीपैट के 100 प्रतिशत मिलान के निर्देश संबंधी एक याचिका खारिज की। सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने कहा कि उसी इस याचिका में कोई मेरिट नजर नहीं आता।
Supreme Court dismisses the petition filed by a group of technocrats seeking a direction that the number of machines subject to verification of VVPATs to be increased to 100%. A vacation bench of the Apex Court did not find any merit in the petition filed by the technocrats. pic.twitter.com/TEVcHf3VbL
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 10:38 AM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी के आज दिल्ली आने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
Karnataka CM HD Kumaraswamy's today's visit to Delhi has been cancelled. (file pic) pic.twitter.com/kNCegYPnuY
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 09:53 AM
चुनाव आयोग ने 19 मई को कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्य-200 पर हुई वोटिंग को निरस्त किया। यह फिर से 22 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे के बीच चुनाव कराये जाएंगे।
Election Commission: Poll held on 19th May at polling station number 200 of the Kolkata Uttar parliamentary constituency declared void. Re-poll to be held on 22nd May from 7am to 6pm. #WestBengalpic.twitter.com/GbEyswN73z
— ANI (@ANI) May 21, 2019
21 May, 19 : 07:28 AM
विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से भी मिलेंगे
विपक्ष के नेता चुनाव आयोग से भी मिलेंगे और वीवीपीएटी की पर्चियों का मिलान उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक करने का आग्रह करेंगे। विपक्षी नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात में कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल एवं गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, राकांपा के शरद पवार, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा और बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, विपक्ष की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले किन्हीं पांच बूथों पर वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस एवं कई अन्य विपक्षी दल लगातार यह मांग उठा रहे थे कि कम से कम 50 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान किया जाए।
21 May, 19 : 07:27 AM
राजनीतिक हालातों पर आज बैठक करेंगे विपक्षी नेता
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस एवं दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को यहां मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर तथा सरकार बनाने के दावे के लिए गैर-राजग गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
21 May, 19 : 07:25 AM
शाह की डिनर डिप्लोमेसी, राजग नेताओं के साथ बैठक आज
एजेंसी एक्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलता देख भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई है। 'अशोक होटल' में डिनर के दौरान शाह उनके साथ गठबंधन की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
डिनर से पहले भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं की बैठक होगी। हालांकि इस बैठक का एजेंडा फिलहाल साफ नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें एक्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा होगी। 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने से दो दिन पहले होने वाली बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के हिस्सा लेने की उम्मीद है।