लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता के बाद निर्वाचन आयोग ने 15 दिन में किए 143 करोड़ रुपये जब्त

By भाषा | Updated: March 26, 2019 15:37 IST

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में की गयी 107.24 करोड़ रुपये कीमत की विभिन्न वस्तुओं की जब्ती में 36 करोड़ रुपये नकदी के अलावा 68 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त हुये हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव के लिये दस मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने पिछले पंद्रह दिनों में देश के विभिन्न भागों से 143 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। 

आयोग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 143.47 करोड़ रुपये की नकदी के अलावा 89.64 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, 131.75 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, 162.93 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और 12.20 करोड़ रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया। 

मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिये अवैध रूप से पैसा और शराब सहित अन्य वस्तुओं के वितरण को रोकने के मकसद से आयोग द्वारा गठित निगरानी दलों की कार्रवाई में विभिन्न राज्यों से यह जब्ती हुयी है। 

इस सामग्री की सर्वाधिक जब्ती तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से हुयी है। वहीं इस मामले में दिल्ली का रिपोर्ट कार्ड अब तक सबसे बेहतर रहा जहां कोई जब्ती नहीं हुयी।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में की गयी 107.24 करोड़ रुपये कीमत की विभिन्न वस्तुओं की जब्ती में 36 करोड़ रुपये नकदी के अलावा 68 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त हुये हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में जब्त की गयी सामग्री की कुल कीमत 104.53 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसमें 59.04 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण, 22.56 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब, 14.68 करोड़ रुपये कीमत के मादक द्रव्य और 8.26 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी गयी। 

आंध्र प्रदेश में जब्त सामग्री की कुल कीमत 103.04 करोड़ रुपये आंकी गयी है। इसमें 55 करोड़ रुपये की नकदी, 30 करोड़ रुपये के आभूषण और 12 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब शामिल है। 

विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी वाले आयोग के निगरानी दलों द्वारा सभी राज्यों में की गयी छापेमारी के दौरान 25 मार्च तक जब्त की गयी अवैध सामग्री की कुल कीमत 539.99 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया