लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के चुनाव प्रचार गीत पर चुनाव आयोग की आपत्ति, पार्टी ने हटाईं कुछ पंक्तियां

By भाषा | Updated: April 8, 2019 04:14 IST

आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक विज्ञापनों एवं प्रचार सामग्री को मंजूरी देने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) गठित की है। 

Open in App

कांग्रेस को अपने प्रचार अभियान के मुख्य गीत से कुछ पंक्तियां हटानी पड़ीं जिनमें स्पष्ट तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा गया था। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद पार्टी को इन पंक्तियों को हटाना पड़ा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि आयोग की मीडिया निगरानी समिति ने शनिवार को इन पंक्तियों पर आपत्ति जताई थी।

पंक्तियां हटने के बाद गाने को जारी करने की मंजूरी मिल गई। आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक विज्ञापनों एवं प्रचार सामग्री को मंजूरी देने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) गठित की है। 

चुनाव नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। इस साल फरवरी-मार्च में फेसबुक पर राजनीतिक दलों द्वारा विज्ञापनों पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए।

फेसबुक एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फरवरी और 30 मार्च के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। इसमें से भाजपा और उसके समर्थक विज्ञापनों पर बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं। फेसबुक ने कहा कि विज्ञापन राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से संबंधित थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया