लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: EC का फरमान, चुनाव से पहले ज्योतिषी, मीडिया चुनावी भविष्यवाणियां करने से बचे

By भाषा | Updated: April 9, 2019 03:46 IST

आयोग ने सात अप्रैल को अधिसूचना जारी कर 11 अप्रैल से 19 मई तक सभी सात चरण का मतदान पूरो होने तक एक्जिट पोल के प्रसारण प्रकाशन पर भी रोक लगायी है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से शुरू हो रहे पहले चरण के मतदान से अंतिम चरण तक मीडिया संस्थान और ज्योतिषी चुनाव को लेकर कोई चुनाव सर्वेक्षण या भविष्यवाणी नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने यह निर्देश जारी किया है।

आयोग द्वारा सोमवार को जारी परामर्श में 11 अप्रैल को सुबह सात बजे पहले चरण का मतदान शुरू होने से 19 मई को शाम साढे छह बजे सातवें चरण का मतदान होने तक किसी भी तरह की भवष्यवाणी, चुनावी सर्वेक्षण और चुनाव परिणाम संबंधी आकलन करने को प्रतिबंधित किया है। इस अवधि में ऐसी भविष्यवाणी या आकलन संबंधी लेख न तो प्रकाशित हो सकेंगे ना ही इनसे जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण हो सकेगा।

आयोग ने सात अप्रैल को अधिसूचना जारी कर 11 अप्रैल से 19 मई तक सभी सात चरण का मतदान पूरो होने तक एक्जिट पोल के प्रसारण प्रकाशन पर भी रोक लगायी है। आयोग ने स्पष्ट किया कि ज्योतिषी, टेरो कार्ड रीडर, राजनीतिक विश्लेषक या कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की कोई भविष्यवाणी या आकलन प्रकाशित प्रसारित नहीं करेगा जिससे मतदाताओं की किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के बारे में धारणा प्रभावित हो।

यह बात लोकसभा चुनाव और चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव तथा कुछ राज्यों के विधानसभा उपचुनाव पर भी लागू होगी। उल्लेखनीय है कि इन राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव और 37 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है