लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली जटिल जातीय समीकरणों ने उलझाया आप-कांग्रेस गठजोड़ का पेंच!

By भाषा | Updated: March 24, 2019 16:06 IST

कांग्रेस के फार्मूले में पेश आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर 19 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10 प्रतिशत पंजाबी खत्री, दो प्रतिशत सिख, नौ प्रतिशत ब्राह्मण, पांच प्रतिशत वैश्य, पांच प्रतिशत मुस्लिम, पांच प्रतिशत जाट, 10 प्रतिशत यादव गूजर और 20 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों के मतदाता है। 

Open in App

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर उलझी गुत्थी के पीछे की वजह आप द्वारा सातों सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देना तो है ही, साथ ही सातों लोकसभा सीटों के जातीय समीकरणों को लेकर भी दोनों के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंस गया। 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप कांग्रेस गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेतृत्व के बीच विभिन्न मसलों पर मतभेद के कारण कोई निर्णायक फैसला नहीं हो पा रहा है। 

जानकारों के मुताबिक, गठबंधन की राह में दो मुख्य बाधायें उभर कर सामने आयी हैं। पहली बाधा है आप द्वारा सातों सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देना। विभिन्न सीटों पर जातीय समीकरणों के लिहाज से दोनों दलों के बीच अपनी पसंद की सीटों पर दावेदारी दूसरी प्रमुख बाधा है। 

कांग्रेस में गठबंधन के हिमायती एक नेता ने बताया कि आप नेतृत्व, गठजोड़ के लिये तो तत्पर है लेकिन शुरु में ही छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर आप ने सीट बंटवारे के दरवाजे को बिल्कुल सीमित कर दिया है। खासकर आप ने कांग्रेस की पसंद वाली उन तीन सीटों पर ऐसे उम्मीदवार उतार दिये जो ना तो जातीय समीकरणों के लिहाज से मुफीद हैं, ना ही आप के लिये इन्हें चुनाव मैदान से वापस लेना सहज है। 

जातीय समीकरणों का हवाला देकर कांग्रेस दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिम दिल्ली (सु.) सीट पर मजबूत दावेदारी कर रही है। आप ने दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडे और उत्तर पश्चिम दिल्ली से गूगन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आप चड्ढा, आतिशी और पांडे पर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है जबकि क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर कांग्रेस पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट में से किसी एक को ही समझौते के तहत छोड़ सकती है। 

जातीय समीकरणों पर आधारित सीट वितरण संबंधी कांग्रेसी फार्मूले के मुताबिक जाट, गूजर और यादव सहित अन्य पिछड़े वर्ग के 35 प्रतिशत मतदाताओं वाली दक्षिणी दिल्ली सीट पर महज 12 फीसदी पंजाबी, खत्री और सिख मतदाताओं के बलबूते आप के राघव चड्ढा अनुपयुक्त प्रत्याशी हैं। 

कांग्रेस के फार्मूले में पेश आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर 19 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10 प्रतिशत पंजाबी खत्री, दो प्रतिशत सिख, नौ प्रतिशत ब्राह्मण, पांच प्रतिशत वैश्य, पांच प्रतिशत मुस्लिम, पांच प्रतिशत जाट, 10 प्रतिशत यादव गूजर और 20 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग की जातियों के मतदाता है। 

वहीं पूर्वी दिल्ली में अनुसूचित जाति के 17 प्रतिशत, मुस्लिम 15 प्रतिशत, गूजर जाट छह प्रतिशत और अन्य पिछड़ी जातियों की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत होने के कारण कांग्रेस की नजर में आप प्रत्याशी सामाजिक समीकरणों के मुताबिक उपयुक्त नहीं है। कांग्रेस इस सीट पर किसी पिछड़े या मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार की हिमायती है। इसी तरह कांग्रेस उत्तर पूर्वी सीट पर 17 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 20 प्रतिशत मुस्लिम, 11 प्रतिशत गूजर यादव और 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ी जातियों की मौजूदगी के आधार पर इन समुदायों के किसी पूर्वांचली चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसआम आदमी पार्टीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह