लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: स्थानीय मुद्दों और केन्द्र की विफलताओं को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी कांग्रेस

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 15, 2019 01:37 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी देश में भावनात्मक मुद्दों की राजनीति कर रहे हैं और मीडिया हाउस सरकार के दबाव में कार्य कर रहे हैं।

Open in App

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए बुधवार को हुई प्रदेश चुनाव समन्वय समिति की बैठक में आक्रामक रुख रखने का निर्णय लिया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव मंे यूपीए की सरकार बनाने के लिए केन्द्र सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को मतदाताओं के बीच लेकर जाएगी और केवल जिताऊ प्रत्याशियों पर ही ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही मोदी सरकार की विदाई तय है। बुधवार को प्रदेश चुनाव समन्वय समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में आक्रामक प्रचार करेगी और इसके लिए सभी 400 ब्लाॅक स्तर पर जनसभाएं होंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी देश में भावनात्मक मुद्दों की राजनीति कर रहे हैं और मीडिया हाउस सरकार के दबाव में कार्य कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी सहित अन्य एजेंसियों को भी केन्द्र सरकार द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह मुद्दों से भटकाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के चयन पर सहमति हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर थी लेकिन इस बार जनता 56 इंच के झांसे में नहीं आने वाली। 

वहीं उप मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा इन लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर सांसदों के टिकट काटने की बात कर रही है। चाहे वह कितने भी टिकट बदल ले उसकी हार निश्चित हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज गुजरात से हो चुका है और जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने को आतुर है। विधानसभा में भी भाजपा ने काम नहीं किया और विधायकों के टिकट काटे थे, तब भाजपा की प्रदेश से विदाई हुई और अब देश से विदाई तय है। अब किसानों, बेरोजगारों व आमजन के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं