लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: MP में कांग्रेस ने 10 सीटों के लिए तय किए नाम, 29 और सीटों पर हो रही मशक्कत

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 13, 2019 05:13 IST

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में 10 सीटों के लिए सिंगल नाम होने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इन 10 नामों की जल्द ही घोषणा करेगी.। मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के लिए शेष 19 लोकसभा सीओं में से ग्वालियर, इंदौर और राघोगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर मशक्कत की जा रही हैधार की ही तरह मंदसौर सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई है

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य की 29 में से 10 सीटों के लिए करीब-करीब नाम तय कर लिए हैं. इन सीटों पर सिंगल नाम हैं. इनकी घोषणा जल्द ही जाएगी. कांग्रेस को 19 स्थानों पर प्रत्याशी चयन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है.

विधानसभा चुनाव जीतकर 15 साल बार सरकार बनाने के बाद वैसे तो कांग्रेस में लोकसभा चुनाव में अधिक से सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है, मगर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में उसे परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. फरवरी माह में कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को पूरा करने का दावा किया था, मगर वह अब तक एक भी सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है. सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में 10 सीटों के लिए सिंगल नाम होने की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इन 10 नामों की जल्द ही घोषणा करेगी.

सूत्रों की माने तो जिन 10 सीटों पर सिंगल नाम हैं, उनमें गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुरैना से रामनिवास रावत, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, रतलाम से कांतिलाल भूरिया,धार से गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी, खंडवा से अरुण यादव, खजुराहो से डा. रामकृष्ण कुसमरिया, बैतूल से अजय शाह, सतना से अजय सिंह और सीधी से राजेन्द्र कुमार सिंह का नाम है.

सिंघार फिर नाराज हैं राजूखेड़ी से

राज्य के वन मंत्री उमंग सिघार ने एक बार फिर धार से संभावित प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी के खिलाफ मोर्चा खोला है. बताया जाता है कि उमंग ने यह आरोप लगाया है कि राजूखेड़ी ने विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था. इसके चलते उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जाए. वहीं कुछ स्थानीय नेता भी उनके नाम पर सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में पार्टी नेताओं के सामने संकट की स्थिति भी बन गई है.

धार की ही तरह मंदसौर सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति बन गई है. संगठन के सर्वे में मीनाक्षी की स्थिति को ठीक नहीं पाया गया है, यह स्थिति भी दिल्ली में हाईकमान सहित वरिष्ठ नेताओं को बता दी गई है. यहां पर वरिष्ठ नेताओं ने तय किया है कि अगर कोई जीताऊ उम्मीदवार मिला तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी, नहीं तो मीनाक्षी को ही टिकट दिया जाएगा.

ग्वालियर, राघोगढ़, इंदौर पर मशक्कत

कांग्रेस के लिए शेष 19 लोकसभा सीओं में से ग्वालियर, इंदौर और राघोगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर मशक्कत की जा रही है. इन तीनों सीटों पर किसे उम्मीदवार बनाया जाए यह परेशानी का कारण बन गया है. माना जा रहा है कि भाजपा की सूची को देखने और अधिक से अधिक सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस इन तीनों सीटों पर अंतिम समय में उलटफेर कर सकती है. सूत्रों की माने तो इस उलटफेर में इंदौर से दिग्विजयसिंह, ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सामने आ सकता है. हालांकि सिंधिया गुना और दिग्विजय सिंह राघोगढ़ से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं. मगर जीत के लिए कांग्रेस संगठन बदलाव कर सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल