लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई में कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर-प्रिया दत्त ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: April 9, 2019 02:27 IST

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल है। मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Open in App

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिये मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पार्टी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त तथा शिवसेना के अरविंद सावंत ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मोटरसाइकिल से अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है।

मुंबई उत्तर-मध्य सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की प्रिया दत्त अपने अभिनेता भाई संजय दत्त के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका मुकाबला भाजपा की पूनम महाजन से है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से अपना पर्चा दाखिल किया जहां उनका मुकाबला शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से है। देवड़ा और सावंत मुंबई दक्षिण सीट से मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सावंत के साथ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे।

शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने मुंबई दक्षिण-मध्य सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड से होगा। पर्चा दाखिल करने के दौरान शेवाले के साथ निर्वाचन कार्यालय में युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे भी थे। चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल है।

मतदान 29 अप्रैल को होगा। चौथे चरण में मुंबई समेत 17 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे। शिवसेना के सांसद हेमंत गोडसे और भाजपा उम्मीदवार भारती पवार ने क्रमश: नासिक और डिंडोरी (आरक्षित) सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। राज्य में लोकसभा की 48 सीटों के लिये चार चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउर्मिला मार्तोडकरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?