लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का आरोप- पीएम नरेंद्र मोदी ने मरे हुए आदमी का भूखंड ‘चुराया’

By भाषा | Updated: May 6, 2019 06:07 IST

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि मोदी से पूछा जाना चाहिए कि उनका भूखंड कौन सा है क्योंकि 2002 में पहले हलफनामे में उन्होंने (मोदी) कहा कि भूखंड संख्या 411 उनका है, फिर अगले हलफनामे में कहा कि 401/ए उनका है और इसमें भूखंड संख्या 411 का कोई जिक्र नहीं था।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक मृत व्यक्ति का भूखंड ‘‘चुराने’’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में उन्हें आवंटित भूखंड के बारे में चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि मोदी से पूछा जाना चाहिए कि उनका भूखंड कौन सा है क्योंकि 2002 में पहले हलफनामे में उन्होंने (मोदी) कहा कि भूखंड संख्या 411 उनका है, फिर अगले हलफनामे में कहा कि 401/ए उनका है और इसमें भूखंड संख्या 411 का कोई जिक्र नहीं था।

कांग्रेस ने इससे पहले भी इस संबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया था जिसका भाजपा ने खंडन किया था। खेड़ा ने कहा कि भाजपा ने एक ट्वीट करके स्पष्ट किया था कि भूखंड मिला दिये गये हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘चार भूखंडों को आपस में मिला दिया गया है। ये आवंटित भूखंड हैं जिन्हें गुजरात सरकार ने अपने विधायकों, सांसदों और अपनी पसंद के लोगों को दिये हैं... अब मोदीजी ने भी अपने हलफनामे में लिखा है कि ये भूखंड मिला दिये गये हैं। हमने पूछताछ की और पाया कि ये भूखंड हस्तांतरित या बेचे नहीं जा सकते। इसलिए, अगर उन्हें हस्तांतरित नहीं किया जा सकता तो उन्हें मिलाया कैसे जा सकता है।’’

इससे पहले अप्रैल में लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा था कि चार अलग-अलग लोगों द्वारा खरीदे गये चार भूखंडों को 25 अप्रैल 2008 में मिलाकर एक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आपस में मिलाकर तैयार भूखंड की संख्या अलग-अलग भूखंडों की संख्या से भिन्न है। खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘‘हैरान करने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति का भूखंड प्रधानमंत्री के भूखंड से मिलाया गया वह पूर्व भाजपा अध्यक्ष जन कृष्णामूर्ति हैं। उनका निधन सितंबर 2007 में हो चुका है। इसके केवल सात महीने बाद ही उनके भूखंड को मोदी के भूखंड के साथ मिला दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बताइए, क्या कोई मृत व्यक्ति इसके लिए अपनी मंजूरी दे सकता है? हम आपसे सबूत की मांग करते हैं...चौकीदार ने एक मृत व्यक्ति का भूखंड चुरा लिया और अपने हलफनामे में इस बारे में सही सूचना नहीं दी। इसलिए, हम बार-बार कहते हैं ‘चौकीदार चोर है’।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल