लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सूरज भगवान के दर पर सीएम नीतीश, जनता से ऐसे मांगे वोट

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2019 20:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गुरुवार (11 अप्रैल) को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर बाजार में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश में सूरज भगवान के नाम पर वोट मांगे।

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी सभा में सूरज भगवान के नाम पर वोटर्स से वोट देने की अपील की है। इस दौरान नीतीश ने कहा कि अपने दोनों हाथ उनके सामने खड़े करने के महत्व को मत भूलियेगा।

देश भर में गुरुवार (11 अप्रैल) से लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो गया। हर दल के प्रमुख नेता प्रचार में व्यस्त हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सूरज भगवान के दर पर पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी सभा में सूरज भगवान के नाम पर वोटर्स से वोट देने की अपील की है।

नीतीश ने सभा में मौजूद जनता से कहा है कि आप चाहे जिस भी धर्म को मानते हों पर पूरी पृथ्वी सूरज भगवान के भरोसे ही टिकी है। नीतीश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसलिए आप लोग सूरज भगवान के सामने हवा में हाथ खड़ा कर के कहें कि एनडीए को ही वोट देंगे।

इस दौरान नीतीश ने कहा कि अपने दोनों हाथ उनके सामने खड़े करने के महत्व को मत भूलियेगा।आपको हर हाल में एनडीए को ही वोट देना है, ताकि फिर से एक अच्छी सरकार बने जो देश और प्रदेश का विकास कर सके।

सूरज भगवान के नाम पर वोटबता दें कि बिहार में अभी चैती छठ पूजा चल रही है। ऐसे भी बिहार में सूरज भगवान के सामने दोनों हाथ खड़ा कर कोई भी बात कहने की परंपरा बड़ी ही पक्की और पवित्र मानी जाती है। एक तरह से बिहार की संस्कृति में यह सबसे कठिन शपथ लेने का प्रतीक होता है। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने अपनी हर चुनावी सभा में सूरज भगवान के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

23 मई को मालूम पड़ जाएगा

गुरुवार (11 अप्रैल) को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर बाजार में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश में सूरज भगवान के नाम पर वोट मांगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अपने सम्बोधन के अंत में हर सभा में जनता से अपील करते हैं कि आप लोग सूरज भगवान के सामने हाथ उठाकर शपथ लें कि हर हाल में एनडीए को वोट देंगे। खैर अब 23 मई को मालूम पड़ जाएगा कि आखिर सूरज भगवान के सामने हाथ उठाने के बाद भी जनता ने एनडीए को वोट दिया कि नहीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव 2019राष्ट्रीय रक्षा अकादमीछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया