लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के संकल्प पत्र पर चिदंबरम का हमला, कहा- 'मुझे संदेह कि बीजेपी शांति नहीं युद्ध चाहती है'

By भाषा | Updated: April 10, 2019 03:00 IST

Open in App

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है और उन्होंने भगवा पार्टी पर अपने घोषणापत्र में “कथित राष्ट्र सुरक्षा” पर सख्त रुख अपनाने की बात कह कर अपनी सरकार की “विफलताओं” को ढंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर भाजपा के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि इन संवैधानिक प्रावधानों को निरस्त करने का सुझाव देना जम्मू कश्मीर में “बड़ी तबाही” के बीज बो सकता है। भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे का पार्टी कैसे मुकाबला करेगी यह पूछे जाने पर चिदंबरम ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, “भाजपा इस पर तो बोलेगी नहीं कि उसने क्या किया और विफल रही और क्या नहीं कर सकी।” उन्होंने कहा, “भाजपा के घोषणापत्र में नोटबंदी की बात नहीं है।

अब वह दो करोड़ नौकरियों की बात नहीं कर रही जो विफलता को स्वीकार करना है। क्योंकि उन्हें इन सारी विफलताओं को छिपाना है इसलिए वह जिसे राष्ट्र सुरक्षा कह रही है उस पर सख्त रुख दिखा रही है।” उन्होंने कहा कि संप्रग के 10 साल के शासन के दौरान भारत पूरी तरह सुरक्षित था जहां भारत-पाकिस्तान या चीन के बीच युद्ध का कोई खतरा नहीं था। चिदंबरम ने कहा, “ऐसा कोई डर नहीं था कि किसी दिन, किसी भी वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाएगा। इसलिए यह कहना कि केवल भाजपा भारत को सुरक्षित रख सकती है पूरी तरह बकवास है।”

उन्होंने कहा, “असल में यह भाजपा के कड़े और बढ़-चढ़ कर किए गए दावे हैं जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। सीमा क्षेत्र में रह रहे लोग डर में जी रहे हैं कि युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता है। मुझे संदेह है कि भाजपा युद्ध चाहती है। मुझे नहीं लगता कि वह शांति चाहती है। वे एक युद्ध चाहते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपी चिदंबरमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया