लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने की राजनीतिक घुसपैठ की तैयारी

By सुधीर जैन | Updated: March 10, 2019 08:29 IST

Lok Sabha Elections 2019 in Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में चुनाव के लिए इस रणनीति पर काम करने का फैसला किया है। पढ़ें ये विशेष रिपोर्ट...

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावडेकर ने कहा था कि विशाल हृदय रखते हुए हम भाजपा में सभी का स्वागत करते हैं. भाजपा अन्य पार्टियों के जनाधार वाले नेताओं पर भी नजरें गड़ाए हुए है, जो जीत सकते हैं, और उनकी पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है.

भाजपा हर हाल में राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशियों पर ही दांव लगाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए भाजपा ने राजनीतिक घुसपैठ की भी रणनीति बनाई है. पार्टी राज्य में अधिकाधिक सीटों पर अपना कब्जा जमाना चाहती है चाहे इसके लिए उसे अन्य पार्टियों के बागी जिताऊ नेता को ही टिकट क्यों न देना पड़े. ऐसी ही रणनीति भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी अपनाई थी और हार वाली सीटों पर भी कुछ प्रत्याशियों को जीत मिली थी.

दो दिन पूर्व ही भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने कहा था कि विशाल हृदय रखते हुए हम भाजपा में सभी का स्वागत करते हैं. इस बयान से यह स्पष्ट है कि भाजपा लोकसभा चुनावों में जीत के लिए किसी भी राजनैतिक तोड़फोड़ से पीछे नहीं हटेगी. भाजपा अन्य पार्टियों के जनाधार वाले नेताओं पर भी नजरें गड़ाए हुए है, जो जीत सकते हैं, और उनकी पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है.

कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम पर नहीं बन पाई सहमति

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस इन दिनों दावेदारों को लेकर उलझन में है. अभी तक सहमति नहीं बन पाई है कि किस सीट पर किसे चुनाव लड़ाया जाए. पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि दावेदारों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही. पार्टी के कई शीर्ष नेता जहां विजयी उम्मीदवार के रूप में मंत्री और विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने के पक्ष में हैं, वहीं कई नेता नए चेहरों को अवसर दिए जाने की पैरवी करते नजर आ रहे हैं. इसके चलते पार्टी नेताओं के बीच खींचतान बनी हुई है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार भले की गत डेढ़ माह से फीडबैक के आधार पर बैठकों के कई दौर चले हों पर दावेदारों के नाम पर खींचतान जारी है. प्रत्याशियों को लेकर आम सहमति नहीं बन पाने के कारण ही 8 मार्च को दिल्ली में होने वाली स्क्र ीनिंग कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई थी. कांग्रेस के शीर्ष नेता दबी जुबान में इसे स्वीकार भी कर रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह