लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मायावती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: April 10, 2019 02:52 IST

राठौर ने दावा किया कि सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन उत्तर प्रदेश में अवसरवादी दलों का गठबंधन है जो जाति, धर्म और विद्वेष की राजनीति के साथ सत्ता हथियाना चाहता है ।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मुस्लिमों से गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान की अपील के खिलाफ मंगलवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर तथा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन सौंपने के बाद राठौर और सोनकर ने बताया कि ज्ञापन के जरिए चुनाव आयोग से मायावती के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने और उनके भाषणों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है । दोनों नेताओं के अनुसार पार्टी ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख द्वारा आगे भी इसी प्रकार की भाषणबाजी करके चुनाव का माहौल खराब करने, धार्मिक उन्माद फैलाने एवं मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की पूरी आशंका है इसलिए चुनाव आयोग तत्काल कदम उठाने चाहिए ।

राठौर ने दावा किया कि सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन उत्तर प्रदेश में अवसरवादी दलों का गठबंधन है जो जाति, धर्म और विद्वेष की राजनीति के साथ सत्ता हथियाना चाहता है । उन्होंने कहा, ''बसपा नेता जमीनी सच्चाई जानने के बाद हताश होकर ऐसे बयान दे रही हैं । दलितों, शोषितो, वंचितों, गरीबों को वोट बैंक बनाकर हमेशा सत्ता में आने वाले ऐसे दलों का सच जनता जान गई है । सोनकर ने कहा कि दलितों के नाम पर सियासत करने वाली मायावती अब दौलत की राजनीति कर रही हैं । बसपा प्रमुख को दलित हितों से कोई लेना-देना नहीं है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया