लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने की आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात

By भाषा | Updated: April 9, 2019 03:35 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी वरिष्ठ नेता आडवाणी और जोशी दोनों को ही 2014 के आम चुनावों के बाद पार्टी ने एक तरह से दरकिनार कर दिया था। इन चुनावों में भाजपा को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में स्पष्ट बहुमत मिला था।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से सोमवार को मुलाकात की। पार्टी ने इससे कुछ ही घंटों पहले अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। इन दोनों नेताओं को लोकसभा चुनावों के लिए इस बार टिकट नहीं दिया गया है। लंबे समय से गांधीनगर सीट से भाजपा के प्रतिनिधि रहे आडवाणी की जगह इस बार शाह को यहां से टिकट दिया गया है।

वहीं कानपुर में जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। जोशी ने एक बयान में कहा था कि पार्टी ने उन्हें बताया है कि वह उन्हें कानपुर से टिकट नहीं देगी। हालांकि आडवाणी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने यह कहते हुए एक ब्लॉग लिखा था कि भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को उनकी पार्टी ने कभी भी ‘राष्ट्रविरोधी’ नहीं कहा।

आडवाणी और जोशी दोनों को ही 2014 के आम चुनावों के बाद पार्टी ने एक तरह से दरकिनार कर दिया था। इन चुनावों में भाजपा को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में स्पष्ट बहुमत मिला था। संगठन के प्रमुख पदों से मुक्त करने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इस बार के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न देकर उनकी चुनावी पारी पर भी विराम लगा दिया। भाजपा ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह 75 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को टिकट नहीं देगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन