लाइव न्यूज़ :

मायावती का हमला, कहा-सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले बीजेपी में

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2019 10:22 IST

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार दलित विरोधी है। बीजेपी दलितों को गुमराह कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इससे पहले मंगलवार को मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान मायावती ने बीजेपी हमला बोलते हुए कहा 'पूरे देश को मालूम है कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट इन्हीं की पार्टी में हैं।'

बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार दलित विरोधी है। बीजेपी दलितों को गुमराह कर रही हैं। पीएम मोदी शालीनताओं को पार कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा 'पीएम ने बीएसपी को फोन अक्सर 'बहनजी की संपत्ति पार्टी 'कहते हैं। लेकिन बता दें कि आज बसपा अध्यक्ष जो भी हैं वह शुभचिंतकों और समाज द्वारा ही है और यह बात सरकार से नहीं छिपी।'

इससे पहले मंगलवार को मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने लिखा था कि आरएसएस ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ दिया है। 

मायावती ने लिखा 'पीएम श्री मोदी सरकार की नैया डूब रही है, इसका जीता-जागता प्रमाण यह भी है कि आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है व इनकी घोर वादाखिलाफी के कारण भारी जनविरोध को देखते हुए संघी स्वंयसेवक झोला लेकर चुनाव में कहीं मेहनत करते नहीं नजर आ रहे हैं जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे हैं।'

उन्होंने आगे लिखा 'जनता को वरगलाने के लिए देश ने अबतक कई नेताओं को सेवक, मुख्यसेवक, चायवाला व चौकीदार आदि के रूप में देखा है। अब देश को संविधान की सही कल्याणकारी मंशा के हिसाब से चलाने वाला शुद्ध पीएम चाहिए। जनता ने ऐसे बहरुपियों से बहुत धोखा खा लिया है अब आगे धोखा खाने वाली नहीं। ऐसा साफ लगता है।'

वहीं, सोमवार को ही बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे । इतना ही नहीं, मायावती ने कहा 'नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप मामले पर चुप थे। लेकिन अब वह इस मामले में गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें और उनकी पार्टी को चुनावों में फायदा मिल सके। यह बेहद शर्मनाक है। जब वह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी को छोड़कर चले गए, तो वह दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कैसे कर सकते हैं?'

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया