लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः बीजेपी ने कर्नाटक में घोषित किए 21 उम्मीदवार, कांग्रेस छोड़कर आए तीनों नेताओं को टिकट

By भाषा | Updated: March 22, 2019 05:26 IST

कांग्रेस से हाल में भाजपा में शामिल हुए उमेश जाधव गुलबर्गा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उमेश जाधव का नाम शामिल है।

Open in App

बेंगलुरू, 21 मार्चः कांग्रेस से हाल में भाजपा में शामिल हुए उमेश जाधव गुलबर्गा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उमेश जाधव का नाम शामिल है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दो अन्य नेताओं ए मंजू और देवेन्द्रप्पा को भी क्रमश: हासन और बेल्लारी सीट से टिकट दिये गये है।

21 उम्मीदवारों में से 14 उम्मीदवार मौजूदा सदस्य हैं। केन्द्रीय मंत्रियों डी वी सदानंद गौड़ा को बेंगलुरू उत्तर, रमेश जिगाजिनगी को बीजापुर और अनंत कुमार हेगड़े को उत्तर कन्नड़ और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र बी वाई राघवेन्द्र को शिमोगा से टिकट दिये गये हैं।

पार्टी द्वारा घोषित अन्य उम्मीदवारों में सुरेश अंगडी (बेलगाम), पी सी गद्दीगौदर (बागलकोट), भगवंत कुबा (बीदर), शिवकुमार उदासी (हावेरी), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और सिद्देश्वर (दावनगेरे) शामिल हैं। इनके अलावा शोभा करंदलाजे (उडुपी-किकमगुर), नलिन कुमार काटेल (दक्षिण कन्नड़), नारायण स्वामी (चित्रदुर्ग), बसवाराजू (तुमकुर), प्रताप सिम्हा (मैसूर) श्रीनिवास प्रसाद (चामराजनगर) , पीसी मोहन (बेंगलुरू सेंट्रल) और बी गौडा (चिक्काबल्लापुर) शामिल हैं।

कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को 14-14 सीटों पर मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों