लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में NDA का ऐलान, 24 मार्च से पहले होगी उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: March 21, 2019 17:46 IST

राजग के घटक दलों (भाजपा, जदयू और लोजपा) द्वारा बिहार में 22 मार्च को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर वशिष्ठ ने कहा कि 22 तारीख की बात नहीं थी।

Open in App

जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरूवार को कहा कि राजग के उम्मीदवारों की घोषणा 24 मार्च के पहले कर दी जाएगी । सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और आगामी 24 मार्च से पहले निश्चित रूप से हम लोग उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। राजग के घटक दलों (भाजपा, जदयू और लोजपा) द्वारा बिहार में 22 मार्च को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर वशिष्ठ ने कहा कि 22 तारीख की बात नहीं थी।

होली के बाद कहा था जिसका लोगों ने गलत आकलन कर लिया। बिहार में राजग के तीनों घटक भाजपा, जदयू और लोजपा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों में से कौन घटक दल कहां से अपने उम्मीदवार उतारेंगे, की गत 17 मार्च को घोषणा कर दी थी। बिहार भाजपा प्रमुख नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जदयू कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की थी। राजग के इन तीन दलों के बीच पहले ही एक समझौता हो चुका है, जिसके अनुसार भाजपा और जदयू 17—17 सीटों पर जबकि लोजपा छह सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें पश्चिम चंपारण (बेतिया), पुर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, सारण, महराजगंज, शिवहर, मधुबनी , दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद और अररिया शामिल हैं। जदयू द्वारा लडी जाने वाली लोकसभा सीटों में वाल्मीकिनगर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, काराकट, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और कटिहार शामिल हैं । केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा जिन छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, नवादा, खगड़िया और वैशाली शामिल हैं । बिहार में विपक्षी महागठबंधन जिसमें राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुके सहनी की पार्टी शामिल हैं द्वारा अभी तक अपने सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की जा सकी है।

22 मार्च को होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

महागठबंधन के घटक दलों के साथ कई दिनों चर्चा करने के बाद कल नई दिल्ली से लौटे राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा था कि होली के बाद सीटों की घोषणा कर दी जाएगी जबकि शरद यादव ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि महागठबंधन के घटक दल आगामी 22 मार्च को पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे । आम चुनाव 2019 जो कि आगामी 11 अप्रैल को शुरू होकर सात चरणों में 19 मई को समाप्त होगा की चुनाव प्रक्रिया 18 मार्च को पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ शुरू होगी जबकि मतों की गिनती 23 मई को एक साथ होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया